Hathras News : घाटी में आतंकियों से मुठभेड़ में जवान शहीद, गांव में मातम, जानें कौन थे सुभाष...

घाटी में आतंकियों से मुठभेड़ में जवान शहीद, गांव में मातम, जानें कौन थे सुभाष...
UPT | शहीद जवान का फाइल फोटो।

Jul 23, 2024 15:40

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हाथरस का जवान सुभाष चंद्र शहीद हो गया। सुभाष 7 जाट रेजीमेंट में तैनात था। जवान की शहादत की खबर आज जिला प्रशासन को मिली। प्रशासन की एक टीम ने गांव...

Jul 23, 2024 15:40

Hathras News : जम्मू कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हाथरस का जवान सुभाष चंद्र शहीद हो गया। सुभाष 7 जाट रेजीमेंट में तैनात था। जवान की शहादत की खबर आज जिला प्रशासन को मिली। प्रशासन की एक टीम ने गांव पहुंचकर जवान के परिजनों शहादत की जानकारी दी। खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को आने की उम्मीद है। शहीद के परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी और एक बेटी है।

प्रशासन ने दी परिजनों को सूचना
सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी 28 साल के सुभाष चंद्र वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय सुभाष जम्मू के राजौरी में 7 जाट रेजीमेंट में तैनात थे। सेना के मुताबिक, रजौरी में आतंकियों से बीती रात करीब ढाई बजे हुई मुठभेड़ में सुभाष शहीद हो गए। इसकी जानकारी आज स्थानीय जिला प्रशासन को हुई तो प्रशासन ने शहीद के गांव पहुंचकर इसकी सूचना परिजनों को दे दी।

परिवार को शहादत पर गर्व
सुभाष की दादी का 30 मई को निधन हो गया था। सुभाष एक महीने की छुट्टी बिताकर करीब 15 दिन पहले ही राजौरी गया था। परिवार में सुभाष चंद्र तीन भाई थे। कुछ साल पहले उसके एक भाई की मौत हो गई थी। हालांकि अभी परिवार की महिलाओं को उनकी शहादत की जानकारी नहीं दी गई है। गांव के लोगों के मुताबिक, करीब 4 साल पहले सुभाष की शादी हुई थी। माना जा रहा है कि उसका पार्थिव शरीर कल गांव आएगा। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें सुभाष की शहादत पर गर्व है।

Also Read

कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

7 Sep 2024 10:03 PM

कासगंज पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव : कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें