आगरा के लिए रवाना हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा : हाथरस में गाड़ी से भी नहीं उतरे राहुल गांधी, निराश हुए समर्थक

हाथरस में गाड़ी से भी नहीं उतरे राहुल गांधी, निराश हुए समर्थक
UPT | राहुल गांधी की

Feb 25, 2024 17:02

हाथरस के सासनी में राहुल गांधी के आगमन से पहले जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच लगा कर बड़ी तैयारी...

Feb 25, 2024 17:02

Short Highlights
  • सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाए
  • हाथरस के सासनी के लोगो में जोश और उत्साह देखने को मिला
  • गाड़ी से न उतरने पर कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों में मायूसी देखने को मिली
Hathras News : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का काफिला अलीगढ़ से हाथरस के सासनी पहुंचा तो लोगो में जोश और उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर अपने नेता का इंतजार कर रही जनता का राहुल गांधी ने गाड़ी में बैठकर ही अभिवादन किया। वहीं राहुल गांधी के आगमन से पहले जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच लगा कर बड़ी तैयारी कर रखी थी, लेकिन उनके गाड़ी से न उतरने पर कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों में मायूसी देखने को मिली।
  भगत सिंह पार्क के पास उतरे राहुल गांधी
इस दौरान जिले में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा सासनी से हाथरस पहुंची, लेकिन प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ नहीं दिखाई दी। राहुल गांधी ने हाथरस के भगत सिंह पार्क के पास गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

आगरा के लिए रवाना हुई न्याय यात्रा
सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाए। कुछ लोगों ने छवि चित्र भी भेंट किए, जिसके बाद राहुल गांधी का काफिला सादाबाद की और निकल गया। सादाबाद के कुरसंडा मोड़ के पास राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा ने विश्राम किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अजय राय यात्रा के दौरान मौजूद रहे। करीब एक घंटा विश्राम के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा के लिए रवाना हो गई।

Also Read

मुनाफे का लालच दिखाकर लूट लिए 85 लाख, देश के 6 राज्यों से मिला कनेक्शन

5 Oct 2024 02:30 PM

अलीगढ़ साइबर ठगों के झांसे में आया प्रोफेसर : मुनाफे का लालच दिखाकर लूट लिए 85 लाख, देश के 6 राज्यों से मिला कनेक्शन

ताजा मामला अलीगढ़ से सामने आया है। यहां एक प्रोफेसर को साइबर ठगों ने पहले झांसे में लिया और फिर 85 लाख रुपये का चूना लगा दिया। प्रोफेसर ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। और पढ़ें