Hathras News : गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप...

गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप...
UPT | मृतक महिला का फाइल फोटो।

Jun 22, 2024 15:41

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चार महीने पहले महिला...

Jun 22, 2024 15:41

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चार महीने पहले महिला की शादी मुरसान क्षेत्र में हुई थी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

चार माह पहले हुई थी शादी
एटा जिले के थाना जलेसर मोहल्ला सराय खाना की रहने वाली हेमलता की शादी चार माह पूर्व 2 फरवरी 2024 को हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई के रहने वाले जितेंद्र के साथ हुई थी। शनिवार को गर्भवती हेमलता का शव उसी के घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read

हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

3 Jul 2024 01:54 AM

एटा Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। और पढ़ें