Hathras News : बाढ़ के पानी से परेशान ग्रामीण पलायन को मजबूर, सड़क पर जाम लगाया... 

बाढ़ के पानी से परेशान ग्रामीण पलायन को मजबूर, सड़क पर जाम लगाया... 
UPT | जाम लगाते ग्रामीण।

Sep 20, 2024 15:04

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले की सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के चलते जिले में कई रजबहा और नाले ओवर फ्लो हो...

Sep 20, 2024 15:04

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले की सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के चलते जिले में कई रजबहा और नाले ओवर फ्लो हो गए हैं। किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई और बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुसा आया है। जिसके कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सैकड़ों ग्रामीण अपने पशुओं सहित गांवों छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात
तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र में ईशान नदी इस समय ऊफान पर है। नदी के पानी का रुख गांव की तरफ हो गया है। जिसके कारण गांव नगला डांडा सहित कई अन्य गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा कोई मदद न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा सड़क पर जाम लगाए जाने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और मदद का करने का भरोसा दिया। कई घंटे तक जाम लगा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया।

नगर पालिका में सो रहे अफसर
जाम लगाकर सड़क पर बैठे ग्रामीणों से अधिकारियों ने कहा कि हमारी तहसील पूरी डूबी पड़ी है। हमारे आवास डूबे हुए हैं। हम नगर पालिका के ऑफिस में सो रहे हैं। तहसील में पांच फीट तक पानी भरा है। पूरी तहसील डूबी हुई है। अलीगढ़ और बुलंदशहर का पानी बहकर इधर आ गया है। इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से ग्रामीणों की हुई नोकझोंक भी हो गई।

Also Read