Hathras News : संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव, बेटे पर हत्या का शक...

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे से लटका मिला शव, बेटे पर हत्या का शक...
UPT | महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

Sep 23, 2024 17:10

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसी के घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर पूछताछ और छानबीन शुरू...

Sep 23, 2024 17:10

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसी के घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के भाई ने महिला के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लिया है।

ये है पूरा मामला
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के सामने 50 वर्षीय शोभा शर्मा का शव सोमवार को उसी घर में फंदे पर लटका मिला। कुछ लोगों ने शव को उतार लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। 

जांच कर रही पुलिस
शोभा शर्मा ने करीब 5 साल पहले अपनी बेटी की शादी कर दी थी। इस समय वह अपने बेटे के साथ घर में रहती थी। घटना की सूचना मिलने उनके मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृत महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या उनके भांजे ने की है। उनका आरोप है कि उनका भांजा गलत आदतों में पड़ गया है और नशेबाजी करता है। घटना स्थल का निरीक्षण करने मौके पर फॉरेंसिक टीम भी आ गई। पुलिस ने इस प्रकरण में आस पड़ोस के लोगो से पूछताछ कर रही है।

Also Read

BSA,DPRO व समाज कल्याण अधिकारी का कटेगा वेतन, गौवंश संरक्षण में लापरवाही पर तीन जिलों के CVO को प्रतिकूल प्रविष्टि  

23 Sep 2024 06:36 PM

अलीगढ़ कमिश्नर ने की विकास कार्यों की समीक्षा : BSA,DPRO व समाज कल्याण अधिकारी का कटेगा वेतन, गौवंश संरक्षण में लापरवाही पर तीन जिलों के CVO को प्रतिकूल प्रविष्टि  

अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर चैत्रा वी की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा की गई। इस दौरान गौ संरंक्षण पर असंतोषजनक प्रगति पर तीन जिलों के सीवीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। और पढ़ें