Hathras News : महिला एव बाल कल्याण संगठन के सदस्यों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

महिला एव बाल कल्याण संगठन के सदस्यों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
UPT | पुतला फूंकते पदाधिकारी

Jun 15, 2024 00:48

उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में सादाबाद कस्बा के कूपा गली के चौराहे पर शुक्रवार का कश्मीर में श्रद्धालुओं...

Jun 15, 2024 00:48

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में सादाबाद कस्बा के कूपा गली के चौराहे पर शुक्रवार का कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों द्वारा किये गए कायराना पूर्ण हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। 

हमले की कड़े शब्दों में की निंदा
महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने कहा कि इस प्रकार आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं की बस पर अटैक करना उनकी कायराना सोच को प्रदर्शित करता है। किसी भी धर्म में निहत्थे लोंगो पर हमला करना जायज नहीं ठहराया जा सकता। हम सभी इस कायराना पूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं कि इस हमले के सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 

यह लोग रहे मौजूद
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के अनुसार जम्मूकश्मीर को एक आदर्श राज्य बनाने का सपना जल्द से जल्द पूरा करें। इस अवसर पर ऊषा देवी, पूनम, पूनम वर्मा, पिंकी, मंजू देवी, राधिका, ज्योति, विवेक पंडित, अर्जुन आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Also Read

हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

3 Jul 2024 01:54 AM

एटा Etah News : हाथरस में हुए हादसे के बाद 27 लोगों के एटा पहुंचा शव, 20 की हुई शिनाख्त

जनपद हाथरस में हुए हादसे के बाद एटा में 30 लोगों को लाया गया था। जिसमें 27 लोग मृत पहुंचे थे और 03 लोग इंजर्ड थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 27 मृतकों में से 20 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। और पढ़ें