मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनकर रातभर रोता रहा अब्बास : जेल अफसरों से बोला-टीवी पर ही दिखा दो पिता का चेहरा 

जेल अफसरों से बोला-टीवी पर ही दिखा दो पिता का चेहरा 
UPT | मुख्तार अंसारी और अब्बास अंसारी।

Mar 30, 2024 18:03

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार रात को मौत हो गई। जेल प्रशासन ने यह खबर कासगंज जेल में बंद मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास को दी। खबर सुनते ही वह रोने लगा। वह काफी देर तक रोता रहा। रोते-रोते बेसुध हो गया।

Mar 30, 2024 18:03

Kasganj News : कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी के जनाने में शामिल नहीं हो पाया। उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूरी नहीं दी। जेल सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की रात अब्बास ने जागकर रात गुजारी। पूरी रात वह बेचैन दिखा और रात भर रोता रहा। शनिवार सुबह जेल कर्मचारियों से उसने अखबार मांगा। वह काफी देर तक अखबार पढ़ता रहा। उसके बाद जेल के अफसरों से टीवी और वीडियो कॉल पर अपने पिता मुख्तार अंसारी का चेहरा दिखाई जाने की मिन्नत की। हालांकि उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पायी। जेल कर्मियों ने नियमों का हवाला देकर मना कर दिया। 

पिता की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गया था अब्बास
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार रात को मौत हो गई। जेल प्रशासन ने यह खबर कासगंज जेल में बंद मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास को दी। खबर सुनते ही वह रोने लगा। वह काफी देर तक रोता रहा। रोते-रोते बेसुध हो गया। बंदी रक्षकों ने उसे संभाला। वह बार-बार जेल अधिकारी और कर्मचारियों से अपने वकील से बात करने की गुहार लगाता रहा। उसने कहा कि मुझे बाहर आना है। अपने पिता के अंतिम दर्शन करने जाना है। हालांकि उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

क्या कहा जेल अधीक्षक ने
कासगंज जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि अब्बास अंसारी को उनके पिता मुख्तार अंसारी की मौत की जानकारी दी गई थी। इसके बाद वह रोने लगा। अब्बास को उसके पिता के जनाजे में शामिल करने के लिए हमारे पास कोई आदेश नहीं आया। अब्बास अंसारी 15 फरवरी 2023 से कासगंज जेल में बंद हैं। जहां उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
 

Also Read

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ने दायर की याचिका

16 Sep 2024 08:35 PM

अलीगढ़ सुप्रीम कोर्ट में बुलडोजर न्याय को चुनौती : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ने दायर की याचिका

2 सितंबर को, सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथ की बेंच ने बुलडोजर न्याय की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के घर को सिर्फ इसलिए ध्वस्त करना उचित नहीं है क्योंकि उस पर कानून के उल्लंघन का आरोप है... और पढ़ें