कासगंज नगरपालिका : दो महीने से नहीं मिला था वेतन, टैक्स कलेक्टर ने खा ली चूहा मार दवा

दो महीने से नहीं मिला था वेतन, टैक्स कलेक्टर ने खा ली चूहा मार दवा
UPT | जिला अस्पताल में भर्ती कर्मचारी ।

Feb 12, 2024 21:08

कासगंज नगरपालिका में तैनात टैक्स कलेक्टर ने चूहा मारने वाली दवा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि दो महीने से उसे वेतन नहीं मिला था। इससे उनके सामने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा था। स्थिति यह हो गई कि ... 

Feb 12, 2024 21:08

Short Highlights
  • कर्मचारी को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी कर्मचारी से मिले और उनका हालचाल लिया

 

Kasganj News (आयुष भारद्वाज) : कासगंज जिले की सदर नगर पालिका में तैनात एक कर्मचारी ने वेतन न मिलने से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कर्मचारी का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी कर्मचारी से मिले और उनका हालचाल लिया।

अधिकारियों से लगाई थी गुहार 
पीड़ित कर्मचारी का नाम अभय प्रताप सिंह है, जो कासगंज नगर पालिका में टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात है। अभय प्रताप के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें नगर पालिका से दो महीने का वेतन नहीं मिला है। जिसके लिए वह काफी समय से अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया। इससे आहत होकर उसने सोमवार को चूहे मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कर्मचारी को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी धर्मराज सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित कर्मचारी का हाल जाना।

अब खतरे से बाहर 
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अभय प्रताप नाम का मरीज आया था, जिसका इलाज कर दिया गया है। मरीज की जेब से चूहे मारने की दवा मिली। मरीज ने बताया कि उसने चूहा मारने की दवा खा ली थी। फिलहाल मरीज का इलाज कर दिया गया है, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Also Read

दो और सेवादार पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

8 Jul 2024 12:12 AM

हाथरस हाथरस हादसा : दो और सेवादार पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी, तलाश व दबिश अभियान में जुटीं हैं। इसी क्रम में हाथरस रेलवे स्टेशन से 42 वर्षीय दुर्वेश पुत्र बालादीन निवासी शिवनगर बेवर मैनपुरी व 25 वर्षीय दलवीर पुत्र गयादीन रामकिशनपुर बेवर मैनपुरी को गिरफ्तार क... और पढ़ें