कासगंज जनपद के अमांपुर थाने में बंद एक युवक द्वारा शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर...
कासगंज से बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों का हंगामा
Feb 09, 2024 17:17
Feb 09, 2024 17:17
पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
युवक के परिवार वालो के अनुसार, 20 वर्षीय गौरव शनिवार से अमापुर थाने में बंद था। आज थाने के शौचालय के अंदर गौरव ने फांसी लगा ली। वहीं गौरव द्वारा फांसी लगाने की घटना की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में गौरव को घायल हालत में इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गौरव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गौरव को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रैफर कर दिया।
अस्पताल पर हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
इस घटना के बाद गौरव के परिवार के लोग और काफी संख्या में लोग थाने के परिसर में एकत्र हो गए। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेवाजी की। बताया गया है कि गौरव एक लड़की को भगा ले जाने के मामले में अमापुर थाने में बंद था। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि गौरव नाम का पेसेंट आया था। उसको तुरंत ऑक्सीजन लगाई गई। उसकी हालत गंभीर थी और उसके गले पर निशान भी थे।
Also Read
23 Sep 2024 06:36 PM
अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर चैत्रा वी की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा की गई। इस दौरान गौ संरंक्षण पर असंतोषजनक प्रगति पर तीन जिलों के सीवीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। और पढ़ें