Aligarh News : बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह बोले- भ्रष्टाचारी को बचाने का काम कर रहा एक ठग बंधन है इंडिया गठबंधन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह बोले- भ्रष्टाचारी को बचाने का काम कर रहा एक ठग बंधन है इंडिया गठबंधन
UPT | बेसिक शिक्षा मंत्री प्रेस को संबोधित करते हुए

Apr 02, 2024 20:54

अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मैरिस रोड स्थ्ति लेमन ट्री होटल में पत्रकारों को संबोधन करते हुए  I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हुए  I.N.D.I.A  गठबंधन केवल एक ठग बंधन है।

Apr 02, 2024 20:54

Short Highlights
  • ईडी निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है 
  • भाजपा परिवार मिलकर चुनाव लड़ रहा है
Aligarh News  : अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मैरिस रोड स्थ्ति लेमन ट्री होटल में पत्रकारों को संबोधन करते हुए  I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हुए  I.N.D.I.A  गठबंधन केवल एक ठग बंधन है । देश के जितने भी भ्रष्टाचारी हैं. उनको बचाने की नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 10 साल में देश तरक्की कर रहा है. देश विश्व में दसवीं अर्थव्यवस्था से पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ लेकिन I.N.D.I.A  गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। प्रधानमंत्री मोदी देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।  जिसने देश को लूटा है। उसे लौटाना ही पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है।

भाजपा परिवार मिलकर चुनाव लड़ रहा 
वहीं, संदीप सिंह परिवार के करीबी हितेंद्र उपाध्याय बंटी के बसपा में जाने और लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की खबर से भाजपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हितेंद्र उपाध्यक्ष भाजपा में किसी दायित्व पर भी नहीं थे, कोई पद भाजपा में उनके पास नहीं था।  वहीं, हम सब परिवार मिलकर भाजपा का चुनाव लड़ेंगे। इस तरह की रुकावट से कोई असर नहीं पड़ेगा। 

न्यायालय बिना दबाव के काम कर रही 
संजय सिंह की जमानत पर उन्होंने कहा कि कोर्ट निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। उनके पक्ष और विपक्ष में जो भी चीज रही हैं। उसको देखते हुए कोर्ट ने निर्णय लिया है। माननीय न्यायालय के निर्णय का पालन करते हैं, न्यायालय बिना किसी संकोच दबाव के अपना काम कर रहा है। न्यायालय पर लोग आरोप लगाते हैं कि यहां दबाव डाला जाता है। प्रभावित करने का आरोप लगाया जाता है। यह सरासर गलत है ।  न्यायालय बिना संकोच अपने नियमों का पालन करते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी विरोधी को कमजोर बनाने या जेल में भेजने का काम संगठन के द्वारा या शीर्ष नेतृत्व द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

ईडी निष्पक्ष कार्रवाई कर रही 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हुए  I.N.D.I.A  गठबंधन के साथ मिलकर काम करते हैं। संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो 'इलू - इलू' कर रही है, लेकिन पंजाब में 'हम आपके हैं कौन' हो रहा है। पश्चिम बंगाल में भी ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। वही ईडी की निष्पक्षता के सवाल पर संदीप सिंह ने कहा कि ईडी बिल्कुल निष्पक्ष काम कर रही है। उस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है। जो भी कार्रवाई हो रही है, आमजन के सामने है। एक-एक करवाई के बारे में जानकारी ली जा सकती है। पूरे तरीके से जो भी कार्रवाई हो रही निष्पक्ष हो रही है।
 

Also Read

नेत्र परीक्षण अधिकारी ने सीएमओ पर पिटाई और जातिसूचक गालियों का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

18 Oct 2024 09:50 AM

हाथरस Hathras News : नेत्र परीक्षण अधिकारी ने सीएमओ पर पिटाई और जातिसूचक गालियों का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

हाथरस जिले में एक नेत्र परीक्षण अधिकारी ने सीएमओ हाथरस पर ऑफिस के कमरे में पिटाई किए जाने के गंभीर आरोप लगाए है। और पढ़ें