Kasganj News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए अपने घर, दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए अपने घर, दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Uttar Pradesh Times | कासगंज की खबर

Jan 10, 2024 15:26

कासगंज के एक गांव में दो युवक एक नाबालिग लड़की को बहाने से अपने घर ले गए। युवकों ने किशोरी से बोला, तुम्हारी मां का फोन आया है, वो बात करना चाहती हैं। अपने घर ले जाकर युवकों ने किशोरी के साथ गलत काम किया।

Jan 10, 2024 15:26

Short Highlights
  • किशोरी की मां पति के साथ अपने मायके गई थीं
  • घर में नाबालिग बेटी और बेटा था
Kasganj (आयुष भारद्वाज) : कासगंज जनपद में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के परिवार वालों ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपी नाबालिग को उसके माता-पिता की गैर मौजूदगी में उसके घर से बहला फुसला कर अपने घर ले गए थे, जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों की तलाश जारी
नाबालिग के साथ दुष्कर्म की यह घटना कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की है। जहां थाने में तहरीर देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपने पति के साथ अपनी बीमार मां को देखने गई थी। उसके घर पर उसकी नाबालिग (14 वर्षीय) बेटी और बेटा था। गांव के रहने वाले विनीत और अभिषेक नाम के दो युवक रात 11 बजे उसके घर पहुंचे और उनकी नाबालिग लड़की से बोले कि तुम्हारी मम्मी का फोन आ रहा है चलकर बात कर लो। दोनों युवक उनकी नाबालिग पुत्री को फोन आने के बहाने से बहला फुसला कर ले गए। आरोपी अभिषेक ने मेरी बेटी को अपने गांव में स्थित नए घर में ले जाकर अपने दोस्त विनीत के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी नाबालिग लड़की को घर में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब पीड़िता की मां अपने मायके से घर लौटी तो उसने सारी बात अपनी मां और पिता को बताई। बेटी के साथ उसके माता पिता थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपी विनीत और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Also Read

BSA,DPRO व समाज कल्याण अधिकारी का कटेगा वेतन, गौवंश संरक्षण में लापरवाही पर तीन जिलों के CVO को प्रतिकूल प्रविष्टि  

23 Sep 2024 06:36 PM

अलीगढ़ कमिश्नर ने की विकास कार्यों की समीक्षा : BSA,DPRO व समाज कल्याण अधिकारी का कटेगा वेतन, गौवंश संरक्षण में लापरवाही पर तीन जिलों के CVO को प्रतिकूल प्रविष्टि  

अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर चैत्रा वी की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा की गई। इस दौरान गौ संरंक्षण पर असंतोषजनक प्रगति पर तीन जिलों के सीवीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। और पढ़ें