राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण : बोलीं-राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी  को जल्द से जल्द हैंडओवर लेते हुए कक्षाएं संचालित की जाएं

 बोलीं-राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी  को जल्द से जल्द हैंडओवर लेते हुए कक्षाएं संचालित की जाएं
UPT | राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट विश्वविद्यालय का निरीक्षण करतीं राज्यपाल।

Jul 18, 2024 20:14

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सम्मिलित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपित किया।

Jul 18, 2024 20:14

Short Highlights
  • 2021 में विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था 
  • राज्यपाल ने कैंपस में सत्र शुरू करने के लिए कहा
  • राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय से संबद्ध है 59 कॉलेज 
Aligarh News : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सम्मिलित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधा भी रोपित किया। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय में मण्डलायुक्त चैत्रा वी., उप कुलपति डॉ. चंद्रशेखर, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना और प्रशासनिक व निर्माणकारी संस्था के अधिकारियों, इंजीनियर्स के साथ बैठक भी की गई।

राज्यपाल ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए आवश्यक है कि समय प्रबंधन करते हुए टीम भावना के साथ कार्य किया जाए। प्रत्येक कार्य में किसी न किसी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए और कार्योपरांत टीम गठित कर कार्य की प्रगति को जांचा भी जाए। राज्यपाल ने उपकुलपति डॉ चंद्रशेखर को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय लगभग बनकर तैयार है, विधिवत रूप से कक्षाओं को संचालित किया जा सकता है। छात्रावास भी पूर्ण रूप से बनकर तैयार है, ऐसे में बिना किसी देरी के विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों को हैण्डओवर लेते हुए संचालित किया जाएं। 

2021 में विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था 
कमिश्नर चैत्रा वी. ने राज्यपाल को बताया कि राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी। 100.35 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय भवन को 101.41 करोड़ की अनुबंध लागत से अक्टूबर 2021 में ईश्वर सिंह एसोशिएट्स कंसट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य आरम्भ किया गया। प्रथम चरण में आरम्भ हुए कार्य को 08 जनवरी 2023 को पूरा करना था, परन्तु कुछ तकनीकी एवं भूमि सबंधी समस्याओं के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई और अब 31 अगस्त 2024 तक सभी कार्य पूरे करने हैं। विश्वविद्यालय में अधिकतर निर्माण कार्य पूरे भी हो चुके हैं। विश्वविद्यालय को और अधिक भव्यता और आकर्षक बनाने के लिए पाँच करोड़ की लागत से फसाड इम्पू्रवमेंट का कार्य आरम्भ किया गया है, जिसे निर्माणकारी संस्था को 31 अगस्त 2024 तक पूरा करना है। 

राज्यपाल ने कैंपस में सत्र शुरू करने के लिए कहा 
उपकुलपति डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि इसमें एकेडमिक एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, ब्यायज एवं गर्ल्स हॉस्टल, फैसेलिटी सेंटर समेत आवासीय भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक एवं लाइब्रेरी में फसाड वर्क अपने अंतिम चरण में है। सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। जिस पर राज्यपाल ने अब तक हुए निर्माण कार्य पर संतोष प्रकट करते हुए उपकुलपति राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्मित भवन हैण्डओवर लेते हुए सत्र आरम्भ करने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पूरा कैम्पस लगभग बनकर तैयार है। एकेडमिक एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, हॉस्टल, फैसेलिटी सेंटर, विभिन्न प्रकार के आवास जो बनकर तैयार हैं, इन्हें हैंडओवर ले शैक्षणिक कार्य आरम्भ किया जाए, ताकि परिसर की एकाकी दूर कर परिसर को गुलजार किया जा सकें।

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं 59 कॉलेज 
वीसी डॉ चंद्रशेखर ने ऐकेडमिक एक्टिविटी के बारे में प्रकाश डालते हुए स्वीकृत पदों, कार्यरत स्टाफ, शासन द्वारा गठित प्राधिकारी, बोर्ड समितियों, विभिन्न लम्बित वादों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालयों की सम्बद्धता की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष 59 महाविद्यालयों को सम्बद्ध किया गया था, चालू वित्तीय वर्ष में यह कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण किया जाना है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विगत वर्ष से 22 परास्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक कार्य आरम्भ है, इस वर्ष 04 नए परास्नातक पाठ्यक्रम भी आरम्भ किए गये हैं। शोध प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हो चुकी हैं। तीन ग्रामों- बौनेर, खेड़िया पाताल एवं तालसपुर कला को गोद लेकर इनमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता लाई जा रही है। 

Also Read

परीक्षा देकर लौट रहे दो युवकों में से एक की मौत, मृतक की एक साल पहले हुई थी शादी

31 Aug 2024 02:30 PM

हाथरस हाथरस में सड़क दुर्घटना : परीक्षा देकर लौट रहे दो युवकों में से एक की मौत, मृतक की एक साल पहले हुई थी शादी

हाथरस जिले में सड़क हादसे में पुलिस आरक्षी की भर्ती परीक्षा के एक अभ्यर्थी की मौत हो गई।वही दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों आगरा से परीक्षा देकर वापस अपने घर जा रहे थे तभी रोडेवज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में एक की मौत हो गई दुसरा घायल हो गया और पढ़ें