अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन : दो दुल्हनें लाखों के आभूषण और कैश लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

दो दुल्हनें लाखों के आभूषण और कैश लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
UPT | आरोपी दुल्हनें

May 19, 2024 02:06

अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन के आतंक से दो युवकों को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हनें जेवरात ले कर फरार हो गई...

May 19, 2024 02:06

Short Highlights
  • शादी के दूसरे दिन मायके जाने की दुल्हन ने की जिद 
  • 20 - 25 लोगों का गिरोह शादी के बहाने कर रहा ठगी
  • जेवरात पहन कर बाजार गई दुल्हन हुई गायब 
Aligarh News (Alok Kumar Singh) : अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन के आतंक से दो युवकों को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हनें जेवरात ले कर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष शनिवार को थाने में मुक़दमा दर्ज कराने पहुंचा है।शादी बिचौलिये के माध्यम से हुई थी। शादी कराने के लिए बिचौलिये ने 80-80 हजार रुपये लिये। घटना के बाद से दुल्हन व परिजनों के मोबाइल नम्बर बंद हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन बिचौलिये को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना थाना क्वार्सी के सुरेंद्र नगर इलाके में स्थित दो परिवारों की है। परिवर खुद को ठगा महसूस कर रहा है।   

मायके जाने की बात कहकर लापता हुई दुल्हन 
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ में एक थाना क्षेत्र के एक ही इलाके में शादी के बाद दुल्हनें जेवरात व कैश लेकर फरार हो गई। पुष्पा, बबलू, कमलेश बिचौलिये के माध्यम से आनन - फानन में शादी कराई गई थी। बिचौलिये लड़की दिखाने के लिये लड़के पक्ष को खुर्जा के चामुंडा मंदिर लेकर गये थे। मुंह दिखाई के बाद लड़की पक्ष ने तुरन्त शादी का प्रस्ताव रख दिया। सुरेन्द्र नगर के रहने वाले मानव बंसल ने बताया कि खुर्जा में ही 14 मई को नेहा से शादी हो गई। जिसके बाद दुल्हन उनके सुरेन्द्र नगर स्थित घर आ गई। दो दिन रहने के बाद नेहा ने बोला कि हमारे यहां रिवाज है कि दो दिन रहने के बाद एक दिन मायके जाना है। पति और सास- ससुर ने नई दुल्हन को जाने से मना किया. लेकिन दुल्हन जिद्द करने लगी। जिसके बाद दुल्हन के भईया-भाभी उसे लेने के लिए आ गये। जब मानव ने नेहा को ससुराल आने के लिए मोबाइल पर बात की, तो नेहा ने कहा कि भइया अलीगढ़ काम से आ रहे हैं। उन्हीं के साथ आ जाऊंगी। नेहा के भईया को फोन किया तो उसने कहा कि वह रास्ते में हैं, आधे घंटे में पहुंच रहे हैं। फिर मोबाइल किया तो न भईया का मोबाइल उठा, ना ही नेहा ने मोबाइल उठाया।     

20-25 लोगों का गिरोह शादी के बहाने कर रहा ठगी
मानव बंसल ने बताया कि घर से काफी ज्वैलरी नेहा अपने साथ ले गई। जिसमें चार चूड़ियां, सोने की चैन, मंगलसूत्र, बिछुआ, तोड़ियां, नाक की कील, गले का हार सहित नगद रुपये ले गई। मानव का कहना है कि यह 20 -25 लोगों का गिरोह है। इनके खिलाफ थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अब नये-नये नंबर से धमकियां मिल रही हैं।  

जेवरात पहन कर बाजार गई दुल्हन हुई गायब 
इसी तरह का दूसरा मामला थाना क्वार्सी के ही सुरेन्द्र नगर के दिनेश के साथ हुआ। मानव की तरह दिनेश की शादी कराने वाले भी यही बिचौलिया थे। 16 तारीख को पूजा के साथ मंदिर में ही शादी हुई थी, शादी की वीडियो भी बनी। रात में पूजा दिनेश के साथ सुरेन्द्र नगर घर पर रही, अगले दिन बाजार जाने की जिद्द करने लगी। जब दिनेश बाजार ले गया, तो पूजा रास्ते से ही गायब हो गई। पूजा ने करीब चार लाख के जेवर पहन रखे थे। बिचौलिये बन शादी कराने वाले पूरी जिम्मेदारी लेते रहे। दिनेश ने बताया कि करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। शादी के वक्त केवल भईया- भाभी उसके साथ आये थे, जो कि फर्जी लग रहे थे। वहीं, अब पूजा का मोबाइल बंद है। पीड़ित दिनेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना क्वार्सी प्रभारी विजयकांत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

Also Read

अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

3 Jul 2024 12:29 PM

हाथरस हाथरस में ग्राउंड जीरो पर योगी : अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हालात ठीक करने के लिए खुद कमान संभाल ली है। सीएम बुधवार सुबह हाथरस पहुंचे और वहां के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। और पढ़ें