Aligarh News : पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल बसपा के दो सीनियर नेता पार्टी से निष्कासित, मंडल प्रभारी पर भी गिरी गाज  

पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल बसपा के दो सीनियर नेता पार्टी से निष्कासित, मंडल प्रभारी पर भी गिरी गाज  
UPT | निष्कासित बसपा नेता महेश चौधरी और संदीप पाटिल

Jun 28, 2024 00:35

अलीगढ़ में बसपा में गुटबाजी और तनातनी को लेकर मायावती ने बड़ी कार्रवाही की है। दो वरिष्ठ बसपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है।

Jun 28, 2024 00:35

Short Highlights
  • पार्टी में वाद-विवाद व तनातनी की जानकारी मायावती को दी
  • मायावती ने घटना का जांच कराई 
  • पहले भी विवाद आ चुका है सामने 
Aligarh News : अलीगढ़ में बसपा में गुटबाजी और तनातनी को लेकर मायावती ने बड़ी कार्रवाही की है। दो वरिष्ठ बसपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। वहीं अलीगढ़ मंडल प्रभारी रणवीर कश्यप और सतपाल पीपला पर भी गाज गिरी है। बसपा नेता रणवीर कश्यप को अलीगढ़ मंडल से हटाकर बरेली भेजा है। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर कार्यवाही हुई है। पूर्व मंडल प्रभारी महेश चौधरी और पूर्व अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संदीप पाटिल को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है।  

पार्टी में वाद-विवाद व तनातनी की जानकारी मायावती को दी
बुधवार को बसपा लोकसभा प्रत्याशी बंटी उपाध्याय के कार्यालय पर अलीगढ़,आगरा व बरेली मंडल प्रभारी फिरोजाबाद निवासी हेमंत प्रताप सिंह ,अलीगढ़ के सूरज सिंह ,गजरौला से जाफर मलिक  और मेरठ से सतपाल पीपला संगठन के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ले रहे थे।  तभी मीटिंग में पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह और संदीप पाटिल तथा महेश चौधरी के बीच वाद विवाद और तनातनी हो गई थी। जिसकी शिकायत पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह  ने बसपा प्रमुख मायावती से की और पूरी घटना की जानकारी दी।  

मायावती ने घटना का जांच कराई 
इससे पहले पिछले महीने हुई मीटिंग में भी अलीगढ़ मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम और महेश चौधरी के बीच बाहर से पार्टी मीटिंग लेने आए बड़े नेताओं के सामने तनातनी हो गई थी। बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी स्तर पर  जिलाध्यक्ष से घटना की जांच कराई। जिसमें महेश चौधरी और संदीप पाटिल की अनुशासनहीनता पाई गई।  बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर आज बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने पत्र जारी कर इन दोनों के निष्कासन की जानकारी मीडिया में दी है।  

पहले भी विवाद आ चुका है सामने 
 पूर्व में 11 मार्च 2021 को  तत्कालीन बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के आवास पर बने कार्यालय में तोड़फोड़ हुई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस घटना में अभय कश्यप,संदीप पाटिल आदि लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हुई थी और तभी बसपा प्रमुख मायावती ने रणवीर कश्यप, अभय कश्यप, महेश चौधरी, संदीप पाटिल, राजकुमार को बसपा से निष्कासित भी कर दिया था। बुधवार को बसपा लोकसभा प्रत्याशी बंटी उपाध्याय के यहां हुए विवाद ने पुरानी घटना को दोबारा हवा दे दी और मामला ज्यादा बढ़ने पर बसपा प्रमुख ने इन लोगों पर  पुनःकार्यवाही कर पार्टी में अनुशासन को लेकर कड़ा संदेश दिया है। 

Also Read

दो लाख की भीड़ थी पंडाल में, एसडीएम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट

3 Jul 2024 02:02 PM

हाथरस हाथरस कांड में पहली जांच रिपोर्ट आई : दो लाख की भीड़ थी पंडाल में, एसडीएम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट

हाथरस हादसे पर पहली जांच पूरी हो गई है। एसडीएम ने डीएम को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है,हादसे के वक्त पंडाल में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ थी... और पढ़ें