Aligarh News : रोडवेज बस में महिला ने नवजात शिशु को दिया जन्म, प्रसव कराने में महिला यात्रियों ने की मदद

रोडवेज बस में महिला ने नवजात शिशु को दिया जन्म, प्रसव कराने में महिला यात्रियों ने की मदद
UPT | रोडवेज बस में महिला ने नवजात शिशु को दिया जन्म।

Aug 25, 2024 20:07

अलीगढ़ में चलती बस में महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया है । बस मैनपुरी से चल कर दिल्ली जा रही थी।

Aug 25, 2024 20:07

Short Highlights
  • महिला मैनपुरी से दिल्ली जा रही थी 
  • डिलीवरी के बाद जच्चा- बच्चा को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Aligarh News : अलीगढ़ में चलती बस में महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया है । बस मैनपुरी से चल कर दिल्ली जा रही थी। बस को करीब एक घंटे तक रोका गया। अलीगढ़ में खेरेश्वर चौराहे पर बेवर डिपो की बस रुकते ही चालक सहित सभी पुरुष यात्री एक साथ बस से उतर गये। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।  वहीं बस में ही महिला की डिलीवरी कराई गई।  

महिला मैनपुरी से दिल्ली जा रही थी 
फिर एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बेवर डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। वहीं, इस बस में किसनी निवासी प्रेमपाल शर्मा अपनी गर्भवती बेटी पिंकी और दामाद अमित के साथ रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली जा रहे थे। चलती बस में अचानक पिंकी को प्रसव पीड़ा होने लगी। बस चालक ने बस को खेरेश्वर चौराहे के किनारे खड़ा कर दिया। बस से सभी पुरुष यात्रियों बाहर आ गए तथा महिला यात्रियों ने प्रसूतिका का सहयोग किया और प्रसव करने में मदद की। इस दौरान पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। थाना लोधा और रोरावर पुलिस ने जच्चा - बच्चा को एंबुलेंस में बैठाकर महिला अस्पताल के लिए भर्ती कराया।

डिलीवरी के बाद जच्चा- बच्चा को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
पिता प्रेम कुमार शर्मा ने बताया खैरेश्वर चौराहे पर बस में डिलीवरी हुई। मैनपुरी से दिल्ली जा रहा था और अलीगढ़ पहुंचने पर प्रसव का दर्द पड़ गया। इस दौरान बस में यात्रियों ने सहायता की। पिता ने बताया कि दोनों जच्चा बच्चा की हालत सही है। मां संगीता ने बताया कि वह किसनी से बस पर चढ़े थे । बस में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिससे डिलीवरी बस में हुई। मां ने बताया कि डिलीवरी के समय में बस में सवार महिला यात्रियों ने पूरी मदद की। 

Also Read

दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

17 Sep 2024 10:38 PM

कासगंज Kasganj News : दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोस्त की चाकुओं से हमला कर हत्या करने वाले वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से... और पढ़ें