Aligarh News : मायके जा रही महिला का मांझे से गला कटा, रोज हो रहे हादसे फिर भी प्रशासन मौन

मायके जा रही महिला का मांझे से गला कटा, रोज हो रहे हादसे फिर भी प्रशासन मौन
UPT | अस्पताल में भर्ती महिला।

May 17, 2024 11:10

अलीगढ़ में मायके जा रही महिला का चाइनीज मांझे से गला कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कालेज

May 17, 2024 11:10

Short Highlights
  • पतंग के मांझे से महिला की कटी गर्दन 
  • हालत गंभीर होने पर मेडिकल रेफर 
Aligarh News : अलीगढ़ में मायके जा रही महिला का चाइनीज मांझे से गला कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। आएदिन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। घटना थाना बन्ना देवी के सारसौल इलाके की है। 

पतंग के मांझे से कटी गर्दन
सारसौल इलाके की रहने वाली रश्मि वार्ष्णेय शुक्रवार सुबह जरूरी काम से अपने मायके जा रही थी। टीवीएस शो रूम के करीब से निकलने पर पतंग का मांझा रश्मि के गर्दन पर लिपट गया। जिससे रश्मि गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्दन कटने से खून निकल आया। रश्मि दर्द से तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। 37 साल की रश्मि के पति नहीं है। छोटा मोटा काम करके बच्चों का गुजारा करती है। 

हालत गंभीर होने पर मेडिकल रेफर
स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि रश्मि वार्ष्णेय सुबह अपने मायके जा रही थी। रास्ते में पतंग का मांझा आ गया, जो गर्दन में लिपट गया। जिससे गर्दन कट गई। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। अभिषेक ने बताया कि मांझे पर कड़ाई से रोक लगनी चाहिए, ऐसे हादसे रोज हो रहे हैं, जिससे परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद पुलिस ने हादसे को संज्ञान लिया है और कार्रवाई में जुटी है।

Also Read

अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

3 Jul 2024 12:29 PM

हाथरस हाथरस में ग्राउंड जीरो पर योगी : अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हालात ठीक करने के लिए खुद कमान संभाल ली है। सीएम बुधवार सुबह हाथरस पहुंचे और वहां के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। और पढ़ें