Ayodhya News : धूमधाम से मनाया जा रहा है रामनगरी में दुर्गा पूजा, शहर के 28 जगह पर खुल गए मां दुर्गा के पंडाल

UPT | मां दुर्गा के पंडाल

Oct 04, 2024 19:07

रामनगरी अयोध्या जनपद के 2568 स्थानों पर पंडालो में मां दुर्गा विराजमान होगी। 110 स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू होगा...

Short Highlights
  • 2568 स्थानों पर पंडालो में मां दुर्गा विराजमान होगी
  • 110 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा शुरू
Ayodhya News : प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि रामनगरी अयोध्या जनपद के 2568 स्थानों पर पंडालो में मां दुर्गा विराजमान होगी। 110 स्थानों पर रामलीला का मंचन शुरू होगा।



सप्तमी अष्टमी और नवमी को रात 8:00 बजे पूरे शहर में एक साथ राम लला और मां दुर्गा की सामूहिक आरती होगी, 12 अक्टूबर को परंपरागत रूप से जीआईसी के मैदान से फतेहगंज सुभाष नगर चौक होते हुए मां दुर्गा की शोभायात्रा निर्मली कुंड जाएगी।

धर्मगुरुओ से की गई है वार्ता
सुरक्षा को लेकर आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा कि रेंज के पांचो जिलों में सुरक्षा की व्यापक इंतजाम, धर्मगुरुओ से वार्ता की गई है, दुर्गा पूजा समिति व रामलीला समिति से संवाद बनाकर समन्वय स्थापित किया गया है, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है, मिशन शक्ति के तहत सभी पंडालो पर महिलाओं की सुरक्षा सशक्त होगी।

Also Read