Barabanki News : एबीवीपी का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, कार्यकर्ताओं को दिया ये मंत्र...

UPT | अभ्यास वर्ग का शुभारंभ करते एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही व अन्य।

Jun 22, 2024 12:02

विद्यार्थियों को कार्यपद्धति एवं व्यवहार से रूबरू कराने के उद्देश्य से  बाराबंकी-अयोध्या हाइवे स्थित सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में शुक्रवार की शाम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का चार दिवसीय...

Barabanki News : विद्यार्थियों को कार्यपद्धति एवं व्यवहार से रूबरू कराने के उद्देश्य से  बाराबंकी-अयोध्या हाइवे स्थित सिटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में शुक्रवार की शाम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हो गया। इसमें अवध क्षेत्र के 13 जिलों से 300 प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।

विजन, मिशन और एक्शन का मंत्र दिया
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह ने अभ्यास वर्ग के लिए प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रनिर्माण में लगने के लिए प्रेरित किया। सफलता को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन्होंने विजन, मिशन व एक्शन का मंत्र दिया। राष्ट्रवाद का पाठ भी पढ़ाया। जीवन में अनुशासन की महत्ता को रेखांकित किया।

देश में अभी वैचारिक युद्ध लड़ना बाकी है
कार्यकर्ताओं से रूबरू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र ने मैदान में कई युद्ध लड़े और जीते हैं। मगर, देश में अभी वैचारिक युद्ध लड़ना बाकी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को अभ्यास वर्ग में एक होने का भाव रखने का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ता नंद के आनंद की-जय विवेकानंद की, भारत माता की जयकारे जैसे अनेक उद्घोषों से उद्घाटन सत्र में जोश भर रहे थे। चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान व क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही भी प्रवास करेंगे। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई, प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण सिंह मौजूद रहे।

Also Read