रामनगरी : वेतन के लिए सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

UPT | सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए

Feb 01, 2024 17:19

सफाई कर्मियों ने जल्द ही वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की चेतावनी दी है...

Ayodhya News : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। रात-दिन साफ-सफाई कराई जा रही है। इस बीच गुरुवार को सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने जल्द ही वेतन न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। 

नगर आयुक्त से की वार्ता 
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय बागमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों में वेतन न मिलने से काफी नाराजगी है। इस विरोध में यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी उन लोगों ने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता की और अपनी समस्या के बारे में बताया। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कर्मचारी नेता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।

सोमवार तक करेंगे प्रतीक्षा 
कर्मचारी नेता विनय बागमार ने कहा कि अगर हमारी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो हम लोग हड़ताल पर जाएंगे। सोमवार तक वेतन कि प्रतीक्षा करेंगे उसके बाद हड़ताल करेंगे। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष में सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Also Read