बुंदेलखंड से उठी इंडिया गठबंधन की लहर : उत्तर प्रदेश की 50 सीटों पर जीत का बड़ा दावा

UPT | इंडिया गठबंधन की झांसी में प्रेस कांफ्रेंस

Jun 03, 2024 21:13

चंद्रपाल सिंह यादव ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये पोल जनता को भ्रमित करने और माहौल बनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां दस सीट हैं, वहां 13 सीट और जहां दो सीटें हैं, वहां पांच सीट दिखाने वाले एग्जिट पोल पूरी तरह भ्रामक हैं।

Jhansi News : लोकसभा चुनाव के मतगणना के एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ झांसी के चित्रा चौराहे स्थित एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने दावा किया कि बुंदेलखंड की सभी सीटों सहित उत्तर प्रदेश की 50 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है। उन्होंने एग्जिट पोल को भ्रामक बताते हुए कहा कि सरकारी सर्वे सरकार के खिलाफ नहीं हो सकते, इसलिए भाजपा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

एग्जिट पोल को बताया साजिश 
चंद्रपाल सिंह यादव ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये पोल जनता को भ्रमित करने और माहौल बनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां दस सीट हैं, वहां 13 सीट और जहां दो सीटें हैं, वहां पांच सीट दिखाने वाले एग्जिट पोल पूरी तरह भ्रामक हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य भारी मतों से जीत रहे हैं और उत्तर प्रदेश की 50 सीटों पर गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। इस चुनाव में गरीब, बेरोजगार, पिछड़ा वर्ग और दलित हर वर्ग ने इंडिया गठबंधन का समर्थन किया है।

इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी रहे मौजूद 
इस अवसर पर बृजलाल खाबरी, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला, अधिवक्ता विवेक वाजपेई, मुकेश अग्रवाल, अमीर चंद्र, शंभू सेन, बलवान सिंह यादव, शकील खान, आरिफ खान, फारुख शेख आदि मौजूद रहे।

Also Read