Jhansi News : भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी पहुंचे, भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन और खेल पुरस्कार समारोह में हुए शामिल

UPT | भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी पहुंचे

Oct 05, 2024 15:23

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन और खेल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

Jhansi News : उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी पहुंच गए हैं। वे यहां भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन और विवेक निरंजन स्मृति खेल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

खेल पुरस्कार समारोह में शिरकत की
चित्रकूट से ट्रेन द्वारा शुक्रवार देर रात झांसी पहुंचने के बाद, उन्होंने शनिवार सुबह दतिया जाकर मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद, वे झांसी के दीनदयाल सभागार में आयोजित विवेक निरंजन स्मृति खेल पुरस्कार समारोह में शिरकत की।

कार्यालय का रहेंगे भूमि पूजन
समारोह के बाद, भूपेंद्र सिंह चौधरी कानपुर-ग्वालियर बाईपास पर स्थित बेतवा बिहार में पहुंचेंगे और भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। भूमि पूजन समारोह के बाद, वे जालौन के लिए रवाना होंगे।
 

Also Read