Lalitpur News : शादी के कुछ ही महीनों बाद विवाहिता को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jul 31, 2024 03:03

ललितपुर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता महिला को एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। आरोपी ने महिला की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

Lalitpur News : ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्र में एक विवाहिता महिला के साथ साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से एक व्यक्ति लगातार उसे और उसके पति को परेशान कर रहा है। आरोपी ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

अप्रैल में हुई थी शादी
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 14 अप्रैल, 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही एक व्यक्ति सुमित पुत्र सुरेश अहिरवार निवासी ग्राम बंगरिया थाना पाली लगातार उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने पीड़िता के पति के मोबाइल नंबर पर फोन करके पत्नी से बात करने के लिए कहा। जब पीड़िता के पति ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।

फोन पर की अश्लील बातें 
मामला यहीं नहीं रुका। 31 मई की रात आरोपी ने फिर से पीड़िता के पति को फोन किया और अश्लील बातचीत की। साथ ही, उसने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो अपलोड कर दी। आरोपी लगातार पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read