Jhansi News : झांसी जेल में नवरात्रि का रंग, 200 से अधिक बंदियों ने रखा व्रत

UPT | 200 से अधिक कैदी मां अंबे की भक्ति में लीन

Oct 05, 2024 11:18

झांसी जेल में नवरात्रि का रंग, 200 से अधिक कैदी मां अंबे की भक्ति में लीन, जेल प्रशासन ने किया विशेष प्रबंध।

Jhansi News : झांसी जिला कारागार में इन दिनों धार्मिक रंग छाया हुआ है। नवरात्रि के पावन पर्व पर 200 से अधिक कैदी मां अंबे की आराधना में लीन हैं। अपने गुनाहों की सजा काट रहे ये कैदी 9 दिन का कठोर व्रत रखकर मां से क्षमा मांग रहे हैं।

शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है
जेल प्रशासन ने भी कैदियों की भक्तिभावना को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। व्रत रखने वाले कैदियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। साबूदाना की खिचड़ी, सिंघाड़े के आटे के टिक्के और ताजे फल कैदियों को दिए जा रहे हैं।

महिलाओं से ज्यादा पुरुष कैदियों ने रखा वृत
जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि "जेल में बंद कुल 1050 कैदियों में से 192 पुरुष और 10 महिला कैदी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि कैदियों को भक्ति में किसी तरह की दिक्कत न हो।"



कैदियों की भक्ति
कैदियों ने बताया कि वे मां अंबे से अपने अपराधों की क्षमा मांग रहे हैं और एक नया जीवन शुरू करने की प्रेरणा ले रहे हैं। वे मानते हैं कि धार्मिक अनुष्ठानों से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

महिला कैदियों की भागीदारी
महिला कैदियों ने भी नवरात्रि के पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया है। उन्होंने सुबह-शाम मां अंबे की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए।

Also Read