ग्रेटर नोएडा में होगी फिल्म शूट : बोनी कपूर ने किया एलान, कुछ महीनों में शुरू होगी इस मूवी की शूटिंग

UPT | ग्रेटर नोएडा में होगी फिल्म शूट

Jun 27, 2024 19:45

बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी समझौते पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस फिल्म सिटी में "नो एंट्री में एंट्री" फिल्म की शूटिंग की जाएगी...

Greater Noida News : बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी समझौते पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस फिल्म सिटी में "नो एंट्री में एंट्री" फिल्म की शूटिंग की जाएगी, जिसे उन्होंने खुद घोषित किया है। बोनी कपूर ने इसके अलावा बताया कि फिल्म सिटी का काम अगले 6 महीनों में शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरूणवीर सिंह समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : बोनी कपूर के नोएडा पहुंचाने से पहले किसानों का धरना-प्रदर्शन शुरू, मौके पर तनाव का माहौल

ग्रेटर नोएडा पहुंचे बोनी कपूर
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे। बोनी कपूर ने फिल्म सिटी बनाने को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा दिए गए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है  कि बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने वाली फिल्म सिटी को बनाएंगे।



नोएडा में पहली मूवी की शूटिंग
बोनी कपूर ने बताया, 'हम बहुत जल्द इस फिल्म सिटी का काम शुरू करने वाले हैं। आने वाले कुछ महीनो में काम शुरू हो जाएगा, उसके बाद पहली स्टेज लगते ही "नो एंट्री में एंट्री" फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। यह यहां पर पहली मूवी की शूटिंग होगी। हमारा प्रयास है कि एक साथ काफी फिल्मों की शूटिंग हो। इसको लेकर हम विदेशी दौरे पर भी जा रहे हैं।'

पहले चरण में करोड़ों का खर्चा
बोनी कपूर से आगे कहा, 'पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी अपनी सूरत लगा। उसके बाद धीरे-धीरे इसका विस्तार होता जाएगा। पहले चरण में 1510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूटानी ग्रुप और बोनी कपूर मिलाकर फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे। यहां पर हाईटेक सुविधा होगी। प्रयास है कि जो सुविधा यहां पर हो, वह इंटरनेशनल लेवल की हो।' बोनी कपूर ने बताया कि फिल्म सिटी में भारतीय फिल्मों के साथ विदेशी फिल्मों की भी शूटिंग होगी।

यह भी पढ़ें- बदलता उत्तर प्रदेश : नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाया जाएगा विशाल कन्वेंशन सेंटर , अंतरराष्ट्रीय व्यापार में होगी वृद्धि

Also Read