बदलता उत्तर प्रदेश : नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाया जाएगा विशाल कन्वेंशन सेंटर , अंतरराष्ट्रीय व्यापार में होगी वृद्धि

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाया जाएगा विशाल कन्वेंशन सेंटर , अंतरराष्ट्रीय व्यापार में होगी वृद्धि
UPT | यमुना प्राधिकरण

Jun 27, 2024 13:18

जेवर हवाई अड्डे के पास एक विशाल प्रदर्शनी, सम्मेलन और MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेस, एक्जिबिशंस) परियोजना स्थापित की जाएगी। IEML ने इस परियोजना में यमुना प्राधिकरण की इक्विटी भागीदारी की इच्छा भी व्यक्त की है। यह परियोजना क्षेत्र...

Jun 27, 2024 13:18

Short Highlights
  • नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई है
  • यह प्रस्ताव मूल रूप से IEML द्वारा यमुना प्राधिकरण को दिया गया था
  • अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी 2027 तक परिचालन में आने की उम्मीद है
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव सामने आया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एक विशाल कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना का क्षेत्रफल लगभग 700 एकड़ होगा, जो पहले प्रस्तावित 200 एकड़ से काफी बड़ा है। यह प्रस्ताव मूल रूप से इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा यमुना प्राधिकरण को दिया गया था। प्राधिकरण ने इसे उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखा और अब बोर्ड बैठक में इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

58 एकड़ में फैला है एक्सपो सेंटर और मार्ट
वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सपो सेंटर और मार्ट 58 एकड़ भूमि पर फैला है। इसमें 18 एकड़ का प्रदर्शनी स्थल, 800 स्थायी शोरूम, 14 बहुउद्देशीय हॉल, 29 मीटिंग रूम, 4 खुले क्षेत्र और 4 रेस्तरां हैं। यहां वीआईपी लाउंज, विदेशी मुद्रा विनिमय केंद्र और एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुविधा केंद्र भी है। यह स्थल वर्ष में 40 से 50 कार्यक्रमों की मेजबानी करता है।

अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार में होगी बढ़ोतरी
नए प्रस्ताव के अनुसार, जेवर हवाई अड्डे के पास एक विशाल प्रदर्शनी, सम्मेलन और MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेस, एक्जिबिशंस) परियोजना स्थापित की जाएगी। IEML ने इस परियोजना में यमुना प्राधिकरण की इक्विटी भागीदारी की इच्छा भी व्यक्त की है। यह परियोजना क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने वाली है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2024-25 तक और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी 2027 तक परिचालन में आने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के साथ, नए कन्वेंशन सेंटर की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक, वाणिज्यिक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार गतिविधियों में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की संभावना है।

बन सकता है दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा सम्मेलन केंद्र
यमुना प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव को महत्वपूर्ण माना है, क्योंकि यह क्षेत्र में व्यापार सम्मेलनों और प्रदर्शनियों के लिए एक उच्च-स्तरीय केंद्र की आवश्यकता को पूरा करेगा। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए एक व्यवहार्यता अध्ययन कराने का निर्णय लिया है। बता दें कि यह परियोजना दक्षिण एशिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्रों में से एक बनने की क्षमता रखती है। इसका स्थान जेवर हवाई अड्डे और फिल्म सिटी के निकट होने से यह क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तर प्रदेश की पहचान मजबूत होगी।

Also Read

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में नए कानून के तहत पहला मामला दर्ज, पांच गिरफ्तार

1 Jul 2024 01:50 PM

गौतमबुद्ध नगर New Criminal Laws Implemented : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में नए कानून के तहत पहला मामला दर्ज, पांच गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में नए कानून के तहत पहला केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपराधियों की जमानत करवाने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें