नोएडा फिल्म सिटी पर बड़ा अपडेट : बोनी कपूर कल जमीन का कब्जा लेंगे, समझौते पर हस्ताक्षर करने ग्रेटर नोएडा आएंगे

UPT | नोएडा फिल्म सिटी

Jun 26, 2024 13:10

प्रोड्यूसर बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स कल ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी परियोजना के लिए आवंटित भूमि का कब्जा लेगी।

Noida News : प्रोड्यूसर बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स कल ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी परियोजना के लिए आवंटित भूमि का कब्जा लेगी। माना जा रहा है कि बोनी खुद कल समझौते पर हस्ताक्षर करने ग्रेटर नोएडा आएंगे। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि और यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष और आईआईडीसी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। भूमि कब्जा लेने के बाद, बोनी कपूर फिल्म सिटी का मॉडल लॉन्च करेंगे।

ये भी पढ़े : नोएडा में नए मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी, जानिए किन स्टेशनों पर दौड़ेगी ट्रेन

सेक्टर-21 में 1000 एकड़ जमीन
योजना के अनुसार, यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ क्षेत्र में फिल्म सिटी का निर्माण होगा। पहला चरण 230 एकड़ में शुरू होगा। बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप ने संयुक्त रूप से सबसे ऊंची बोली लगाई थी। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स को आवंटन पत्र जारी कर दिया है। कंपनी को 80 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18% यमुना प्राधिकरण को मिलेगा।



कौन क्या करेगा
यह परियोजना फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है और इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सभी निर्माण कार्य यमुना प्राधिकरण द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार होंगे। इसके लिए अलग बोर्ड बनेगा। प्राधिकरण के CEO और ACEO बोर्ड में शामिल होंगे। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी बोर्ड का हिस्सा होंगे। बोर्ड नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने का अधिकार रखेगा। प्राधिकरण बुनियादी ढांचा विकसित करेगा। कंपनी डिजाइन और निर्माण के लिए जिम्मेदार होगी। 

ये भी पढ़े : अहं डॉक्टर महेश शर्माहं, आखिर क्यों संसद में डॉ. महेश शर्मा पर सबकी नजर 

तीन साल में पूरा होने की उम्मीद
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने बेव्यू कंपनी को फिल्म सिटी के लिए विकास एवं संचालन का लाइसेंस दिया है। फिल्म सिटी का निर्माण तीन साल में पूरा कर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म सिटी को सात जोन में विकसित किया जाना है। इसमें प्री प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की सुविधा होगी। उन्होंने दावा किया कि यह परियोजना न केवल यूपी के लिए बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Also Read