Noida News : अहं डॉक्टर महेश शर्माहं, आखिर क्यों संसद में डॉ. महेश शर्मा पर सबकी नजर 

अहं डॉक्टर महेश शर्माहं, आखिर क्यों संसद में डॉ. महेश शर्मा पर सबकी नजर 
UPT | गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा

Jun 25, 2024 18:46

डॉ. महेश शर्मा ने सोमवार को 18वीं लोकसभा की शपथ ली। इस दौरान सभी की निगाहें उन पर ही टीकी रह गई। दरअसल उन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया...

Jun 25, 2024 18:46

Short Highlights
  • डॉ. महेश शर्मा ने ली 18वीं लोकसभा की शपथ 
  • संस्कृत में ली शपथ 
Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने सोमवार को 18वीं लोकसभा की शपथ ली। उन्होंने यह शपथ संस्कृत भाषा में लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया है। डॉ. महेश शर्मा ने इस बार उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। डॉ. महेश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को लगभग 5.30 लाख मतों के अंतर से हराया। यह जीत न केवल गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज की गई। इस प्रभावशाली जीत ने उनकी लोकप्रियता और क्षेत्र में उनके काम को प्रदर्शित किया है। इस शपथ के बाद वह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

संस्कृत में ली शपथ 
डॉ. शर्मा द्वारा संस्कृत में शपथ लेने का निर्णय भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। यह कदम भारत की प्राचीन भाषा और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। महेश शर्मा ने 18वीं लोकसभा की शपथ लेते हुए कहा कि अहं डॉक्टर महेश शर्माहं। 

कई लाख वोटों से जीते डॉ. महेश शर्मा
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ. महेश शर्मा को कुल 8,57,829 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के मार्जन से जीत हासिल की। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। यह डॉ डॉ.महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत है। 

वर्ष 2014 में पहली बार बने थे सांसद
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं।   

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें