UP Weather Today : पश्चिम से पूरब तक बदला मौसम का मिजाज, आज ​इन जिलों में बारिश की संभावना

UPT | आज करवाचौथ पर मौसम अपडेट।

Oct 20, 2024 09:10

पश्चिम यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम की ठंड से लोगों गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में बड़े बदलाव देखने को मिलने की संभावना

Short Highlights
  • उत्तराखंड से सटे जिलों में गिरा तापमान 
  • आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना
  • दिन में तेज धूप से बढ़ेगा अधिकतम तापमान
Today UP Weather Update : आज करवाचौथ पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। करवाचौथ पर उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूरब तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिम क्षेत्र के जिलों में रात का तापमान गिर रहा है। दिन में तेज धूप से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जबकि शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप से गर्मी और उमस अभी महसूस की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मानसून खत्म होने के बाद अब तापमान में कमी आ रही है। जिसके कारण यूपी के अधिकांश जिलों में ठंडक का अहसास हो रहा है। सुबह-शाम की ठंड के बीच दोपहर निकली धूप के कारण गर्मी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। लोगों को रात के समय ठंड होने से गर्मी से राहत मिल रही है। 

करवाचौथ पर बारिश की संभावना 
यूपी में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज बुलंदशहर, संभल, बदायुं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, कांशीराम नगर, एटा और हाथरस में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ेगी।

पश्चिम यूपी के जिलों में मौसम में बदलाव
पश्चिम यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम की ठंड से लोगों गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में बड़े बदलाव देखने को मिलने की संभावना है। सोमवार को सप्ताह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ होगी। 21 से 24 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। कई जिलों में तापमान में कमी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दीवाली तक प्रदेश के मौसम बड़ा बदलाव होगा। 
 

Also Read