दीपोत्सव : झारखंड के 150 आदिवासी स्वयंसेवक राम की पैड़ी पर जलाएंगे दीप, 28 लाख दीयों से स्थापित की जाएगी नई उपलब्धि

28 लाख दीयों से स्थापित की जाएगी नई उपलब्धि
UPT | दीपोत्सव की फाइल फोटो।

Oct 14, 2024 17:27

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव इस बार और भी भव्य होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पर्व की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जहां झारखंड से 150 आदिवासी स्वयंसेवक भी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।

Oct 14, 2024 17:27

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव इस बार और भी भव्य होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पर्व की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जहां झारखंड से 150 आदिवासी स्वयंसेवक भी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। ये आदिवासी दीप जलाने के लिए राम की पैड़ी पर जुटेंगे और दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। 

गौरतलब है कि 2017 से अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का आयोजन शुरू हुआ था, और तब से हर साल नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरयू नदी के किनारे 28 लाख दीयों को सजाया जाएगा, ताकि एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके।

10,000 स्थानीय नागरिकों को मिलेगा दीप जलाने का मौका
दीपोत्सव के इस आयोजन में इस बार स्थानीय नागरिकों को भी बड़े स्तर पर शामिल किया जाएगा। राम की पैड़ी पर चौड़े प्लेटफार्म वाली सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोग भी दीयों को सजाने और जलाने में हिस्सा ले सकें। यह व्यवस्था बिल्कुल स्टेडियम जैसी होगी, जहां अधिक से अधिक लोगों को मौका मिल सकेगा।

घाटों की संख्या 51 से बढ़कर 55
दीपों की संख्या में इजाफे के साथ ही घाटों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। पहले जहां 51 घाट थे, अब उनकी संख्या 55 कर दी गई है। चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल जैसे नए घाटों को भी दीप जलाने के लिए इस वर्ष शामिल किया गया है। इस आयोजन में लगभग 90 हजार लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाएगा।

40 लाख रुई की बाती का होगा उपयोग
दीयों की संख्या बढ़ने के साथ ही 40 लाख रुई की बाती का इंतजाम भी किया जा रहा है। स्वयंसेवक 25 अक्टूबर से राम की पैड़ी के घाटों पर दीये बिछाने का काम शुरू कर देंगे, ताकि दीपोत्सव के दिन हर चीज व्यवस्थित हो और आयोजन शानदार तरीके से हो सके।

दीपोत्सव होगा और भी भव्य
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ एसएस मिश्र ने जानकारी दी कि इस बार दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य और आकर्षक होगा। श्री राम अब भव्य महल में विराजमान हुए हैं, इसलिए दीपोत्सव को और भी भव्यता के साथ मनाने की योजना बनाई गई है। इस आयोजन की हर तैयारी तेज़ी से चल रही है, ताकि अयोध्या का यह ऐतिहासिक दीपोत्सव एक यादगार और अद्वितीय अनुभव बने। 

ये भी पढ़े : सीएम योगी का निर्देश : प्रयागराज में 9 रेलवे स्टेशनों का विस्तार, 992 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, मौनी अमावस्या के लिए 300 से अधिक ट्रेनें

Also Read

रिकाबगंज चौकी लाकर बेरहमी से पिटाई का आरोप, मामला गरमाया

14 Oct 2024 06:13 PM

अयोध्या रूट डायवर्जन होने पर यातायात पुलिस से उलझा युवक : रिकाबगंज चौकी लाकर बेरहमी से पिटाई का आरोप, मामला गरमाया

दुर्गा महोत्सव के समापन पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया था, जिसमें शहर मुख्यालय का रिकाबगंज मार्ग भी शामिल था। वहां प्रवेश को लेकर जिद करने पर पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। और पढ़ें