अखिलेश यादव का दावा : अयोध्या में विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’,  गहन जांच और समीक्षा की मांग 

अयोध्या में विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’,  गहन जांच और समीक्षा की मांग 
UPT | Akhilesh Yadav

Jul 10, 2024 20:28

भाजपा सरकार द्वारा पिछले सात सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं...

Jul 10, 2024 20:28

Lucknow News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में विकास की खुल रही पोल को लेकर सरकार को घेरते हुए कई सवाल किए साथ ही आरोप भी लगाए। अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां पर भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच की जानी चाहिए।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-फरोख़्त की है। भाजपा सरकार द्वारा पिछले सात सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। 
  इन सबसे अयोध्या-फैजाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेना, एक तरह से जमीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जांच और समीक्षा की मांग करते हैं।

Also Read

अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

23 Oct 2024 02:50 PM

अमेठी राहुल गांधी को जाने मारने की धमकी : अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

कुछ दिनों पहले रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी भरा पोस्ट फेसबुक किया गया था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ उसका महिमामंडन भी था। अब इस मामले में अमेठी के मुंशीगंज थाने में शिकायत दी गई है। और पढ़ें