Ambedkar Nagar News : शादी समारोह में खाना खाने से बिगड़ी लोगों की तबियत, उल्टी और दस्त से हुए परेशान

शादी समारोह में खाना खाने से बिगड़ी लोगों की तबियत, उल्टी और दस्त से हुए परेशान
UPT | शादी समारोह में खाना खाने से बिगड़ी लोगों की तबियत

Apr 24, 2024 19:14

शादी के कार्यक्रम में खाना खाने के बाद लगभग 100 लोगों की तबियत खराब हो गई। लोगों को खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त होने शुरू हो...

Apr 24, 2024 19:14

Ambedkar Nagar News : शादी का खाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन वहीं खाना खा कर आप बीमार हो जाए तो? ऐसा ही एक मामला अंबेडकर नगर से सामने आया है। जहां एक शादी के कार्यक्रम में खाना खाने के बाद लगभग 100 लोगों की तबियत खराब हो गई। लोगों को खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त होने शुरू हो गए। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों की तबियत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ लोग अपना इलाज जलालपुर में करवाने चले गए। करीबन 70 लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब वहां के मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बीमार हुए लोगो में वर और वधु दोनों के पक्ष शामिल है।

यह है पूरा मामला
अम्बेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को बारात बेवाना थाना क्षेत्र में सीताराम प्रजापति के घर आई थी। जहां शादी का सारा कार्यक्रम बहुत अच्छे से चल रहा था, तब ही बारातियों और घरातियों ने नास्ता और खाना खाया। जिसके बाद से उन्हें  उल्टी और दस्त शुरू हो गए। हालांकि, पहले ये दिक्कत सिर्फ एक दो लोगों को हुई थी, तो तब इसे सामान्य रूप से लिया गया।लेकिन, देखते ही देखते यह संख्या बढ़ने लगी। अचानक शादी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। तबियत खराब होने के बाद किसी तरह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

नहीं पता चला तबियत खराब होने का कारण
बता दें, तबियत खराब होने से कुछ लोग बारात से वापस घर चले गए थे। जिसके बाद उन्हें जलालपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, 70 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्हें, हल्की फुल्की दिक्कत थी, वह प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज कराकर चले गए। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया की फूड प्वाइजनिंग कैसे हुई? अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पायी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मामले की जांच कर के पता लगाएगी की किस चीज के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई थी।

Also Read

बारिश का कहर, कच्ची दीवार के मलबे में दबे मां बेटा, बच्चे की हालत नाजुक... 

8 Jul 2024 06:16 AM

बाराबंकी Barabanki News : बारिश का कहर, कच्ची दीवार के मलबे में दबे मां बेटा, बच्चे की हालत नाजुक... 

जैसे-जैसे बारिश होती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। बारिश के चलते कच्चे और पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। बाराबंकी में... और पढ़ें