Amethi News : संत ने हिंदू युवती को लव जिहाद से बचाया, वीडियो जारी कर कार्रवाई की मांग... 

संत ने हिंदू युवती को लव जिहाद से बचाया, वीडियो जारी कर कार्रवाई की मांग... 
UPT | संत ने हिंदू युवती को लव जिहाद से बचाया।

Sep 21, 2024 09:40

जिले के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के संत मौनी स्वामी महराज ने हिन्दू युवती को लव जिहाद के चंगुल में फंसने से बचा लिया। मौनी स्वामी ने आश्रम परिसर से  वर्ग विशेष के एक युवक को युवती साथ पकड़कर एक वीडियो...

Sep 21, 2024 09:40

Amethi News : जिले के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के संत मौनी स्वामी महराज ने हिन्दू युवती को लव जिहाद के चंगुल में फंसने से बचा लिया। मौनी स्वामी ने आश्रम परिसर से  वर्ग विशेष के एक युवक को युवती साथ पकड़कर एक वीडियो जारी किया है। संत ने वीडियो में युवक को लव जिहाद का आरोपी बताया है। उन्होंने विशेष समुदाय के लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देकर कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।

ये है पूरा मामला
मामला जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा स्थित आश्रम का है। शुक्रवार को आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें मौनी महराज के सामने एक युवक और एक युवती खड़ी है। मौनी महराज ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई पड़ रहा युवक मुसलमान है। जबकि युवती हिंदू लड़की है। युवक अपना परिचय हिंदू नाम बताकर दे रहा है। वह कह रहा है कि मैं हिंदू हूं। यह लव जिहाद का अपराधी है, जो मेरे आश्रम में इस लड़की को लेकर यहां आया और अपराध करने का प्रयास किया है। यहां पकड़े गए हैं। मैं तत्काल जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों को पकड़ा जाए। इनकी जांच की जाए। इस तरीके से जो षड्यंत्र धार्मिक स्थलों पर रचे जा रहे हैं। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए अन्यथा निश्चित रूप से समाज में सौहार्द बिगड़ेगा। यदि इस मामले में कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। उन्होंने युवक के खिलाफ मुकदमा लिखने की मांग प्रशासन से की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

क्या कहती है पुलिस
क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना अंतर्गत सगरा आश्रम बाबूगंज से एक लड़का और एक लड़की के मिलने के संदर्भ में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पता चला कि दोनों नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले हैं। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Also Read

शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना, मंदिरों का प्रबंधन संतों को सौंपा जाए

21 Sep 2024 07:37 PM

अयोध्या तिरुपति मंदिर विवाद  : शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना, मंदिरों का प्रबंधन संतों को सौंपा जाए

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर उठे विवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संतों और धर्माचार्यों को मंदिरों का नियंत्रण सरकार से स्वतंत्र कराना चाहिए। और पढ़ें