Amethi News : मिस्ड कॉल से मोहब्बत तक, चार बच्चों की मां और मुस्लिम प्रेमी की अनोखी दास्तान... 

मिस्ड कॉल से मोहब्बत तक, चार बच्चों की मां और मुस्लिम प्रेमी की अनोखी दास्तान... 
UPT | अमेठी में मोहब्बत की अनूठी कहानी।

Sep 10, 2024 15:25

अमेठी में चार बच्चों की मां की एक अजीबो गरीब लव स्टोरी का खुलासा हुआ है। बलरामपुर से एक मुस्लिम युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अमेठी उसके घर पहुंच गया। कई दिनों तक झांसा देकर युवक महिला के घर में ही...

Sep 10, 2024 15:25

Amethi News : अमेठी में चार बच्चों की मां की एक अजीबो गरीब लव स्टोरी का खुलासा हुआ है। बलरामपुर से एक मुस्लिम युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अमेठी उसके घर पहुंच गया। कई दिनों तक झांसा देकर युवक महिला के घर में ही रह रहा था। महिला के पति ने दोनों का भंडाफोड़ कर दिया। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो हैरान करने वाली बात सामने आई। महिला के पति ने जान से मारने का आरोप लगाया, वहीं महिला ने दावा किया कि वह मुस्लिम युवक से बीते पांच वर्षों से बात कर रही है। पुलिस ने महिला, उसके पति और कथित प्रेमी का चालान कर दिया। एसडीएम ने पति पति को पाबंद कर छोड़ दिया।वहीं, कथित प्रेमी को जेल भेज दिया।

ये है पूरा मामला
मामला जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे अगहर गांव का है। गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी गुड्डन और एक मुस्लिम युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सोमवार को बलरामपुर से आए मुस्लिम युवक को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया। जहां पता चला कि मुस्लिम युवक बलरामपुर का रहने वाला है। वह पांच दिनों से अपनी पहचान छुपाकर अमेठी में रह रहा था। अयोध्या प्रसाद की पत्नी अपने घर वालों को गुमराह करके मुस्लिम युवक को अपने घर में रखा। महिला के पति व घर वालों को शक होने पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। महिला के चार बच्चे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक के भी दो बच्चे हैं।

मिस्ड कॉल से शुरू हुई बात
बताया जा रहा है कि 5 दिन पूर्व एक युवक अयोध्या प्रसाद के घर पहुंच गया। अयोध्या प्रसाद की पत्नी ने उस युवक को अपना जीजा बताते हुए सभी से परिचय करवाया। वह उन्हीं के साथ घर पर रहने लगा। 5 दिन बीत जाने के बाद जब दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पति अयोध्या प्रसाद ने देख लिया। तब पति-पत्नी में कहासुनी और हाथापाई भी हो गई। जिसके बाद महिला के घर वालों ने खोजबीन की तो उसकी पहचान बलरामपुर निवासी सादिक अली के रूप में हुई। पति-पत्नी के बीच आएदिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके चलते पत्नी बहुत दुखी रहती थी। बताया जा रहा है इस महिला का मुस्लिम युवक से 5 साल से दूरभाष पर बात हो रही थी। दोनों के बीच परिचय एक मिस्ड कॉल के जरिए हुआ था। धीरे धीरे वार्तालाप प्यार में बदल गया।

महिला भी शादी को राजी
महिला के पति अयोध्या प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी ने मुझे जान से मरवाने के लिए  उसे यहां बुलाया है। मेरी पत्नी ने मुझसे झूठ बोलकर उसे 5 दिन से घर में रखा है। पूछने पर बताया कि हमारे बड़े पापा के दामाद हैं। जब हमको सच्चाई पता चली तो दोनों लोग मिलकर मारने लगे। मैं किसी तरीके से जान बचाकर भागा। वहीं, महिला ने बताया कि हमारे पति हमको आएदिन मारते पीटते रहते हैं, जिससे मैं परेशान हो गई हूं। अच्छे से रखेंगे तो रहूंगी, नहीं तो उससे शादी कर लूंगी।

शादी को तैयार सादिक
सादिक अली ने बताया कि दोनों लोग हमको बुलाए थे, इसलिए हम आए। सादिक अली ने  दावा किया कि उसके और महिला के बीच में पिछले चार-पांच वर्षों से बातचीत हो रही थी। शादी करने की बात पर उसने कहा कि वह महिला परेशान है। हम शादी कर लेंगे। चार बच्चों की बात करने पर उसने बताया कि हम बच्चों को भी अपने साथ ले जाएंगे।

पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तीनों लोगों का मेडिकल कराते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत चालान कर दिया। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी ने अयोध्या प्रसाद एवं उनकी पत्नी को जमानत पर रिहा कर दिया। जबकि  सादिक अली की जमानत को नामंजूर करते हुए सुल्तानपुर जेल भेज दिया। पूरे मामले में क्षेत्राधिकार लल्लन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। अब किसी को कोई शिकायत नहीं है।

Also Read

मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

19 Sep 2024 07:00 AM

अयोध्या रामनगरी को आज फिर विकास से जोड़ेंगे सीएम योगी : मिल्कीपुर में एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें