13 दिन पहले एक बंदर मौत हो गई थी। इसके बाद बंदर के शव का बाकायदा हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 13 दिन बीतने के बाद आज तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Amethi News : बंदर की मौत के बाद किया गया हिंदू रीति-रिवाज से भोज कार्यक्रम, 13 दिन पहले हुई थी मौत
Apr 11, 2024 20:59
Apr 11, 2024 20:59
दरसल ये पूरा मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित पूरे भिच्छुक मिश्र का पुरवा गांव का है, जहां 13 दिन पहले एक बंदर मौत हो गई थी। इसके बाद बंदर के शव का बाकायदा हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 13 दिन बीतने के बाद आज तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के कई गांव के ग्रामीण शामिल हुए और मृतभोज ग्रहण किया।
हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया
वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में एक बंदर 15 दिन पहले आया था जो गंभीर रूप से घायल था, जिसका इलाज कराया गया था। उसका एक हाथ जला हुआ था जैसे लग रहा था कि वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया था। जिसका निधन 13 दिन पहले हो गया था। हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। आज बंदर के आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को पूरी ग्रामसभा ने मिलकर आयोजित किया।
Also Read
25 Sep 2024 08:08 PM
योगी सरकार द्वारा अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में बेनीगंज क्षेत्र स्थित जलकल विभाग के परिसर में शीशे की भूल भुलैया बनाई जा रही है... और पढ़ें