Amethi News : प्रत्यासी उतारने से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी अमेठी पहुंचे

प्रत्यासी उतारने से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी अमेठी पहुंचे
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 03, 2024 19:43

अमेठी में लोक सभा चुनाव में प्रत्यासी उतारने से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी अमेठी पहुंचे…

Apr 03, 2024 19:43

Amethi news : उत्तर प्रदेश की अमेठी में लोक सभा चुनाव में प्रत्यासी उतारने से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी अमेठी पहुंचे जहां वह गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

भारी संख्या में बसपा और भाजपा छोड़ कर आये हुए युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई
कार्यक्रम के दौरान अंकित तिवारी ने अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी के घोषणा पत्र को पढ़कर सुनाया  जिसमें 30 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की गई है अंकित तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद वहीं कार्यक्रम के दौरान मौके पर भारी संख्या में बसपा और भाजपा छोड़ कर आये हुए युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिसमें रोहित दुबे, विष्णु पांडे,सनी मिश्रा,अनूप यादव ,लाहौरी मिश्रा ,पंडित दुर्गेश तिवारी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारी संख्या में अमेठी में यूथ कांग्रेस की सदस्यता को ग्रहण किया। 

सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा हम सब यूथ कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और अमेठी यूथ कांग्रेस को मजबूत करेंगे आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रियंका गांधी को विजयी बनाएंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी हिमांशु दुबे,शिवानंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read

खुशहाली केंद्र के पीछे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने घाघरा नदी में छोड़ा

27 Jul 2024 03:34 PM

बाराबंकी Barabanki News : खुशहाली केंद्र के पीछे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने घाघरा नदी में छोड़ा

बाराबंकी में आज एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर घाघरा नदी... और पढ़ें