Ayodhya News : दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव पर राममय हुआ अयोध्या धाम

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव पर राममय हुआ अयोध्या धाम
UPT | रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तराखंड के पूर्व सीएम शामिल हुए।

Oct 01, 2024 20:20

इंटरनेशनल ह्यूमेन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउन्सिल की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही शानदार और...

Oct 01, 2024 20:20

Short Highlights
  • नामचीन कवियों ने भगवान श्री राम को समर्पित कर किया काव्य पाठ
  • इंटरनेशनल ह्यूमेन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउन्सिल की ओर से आयोजन
  • महोत्सव में शामिल हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख़्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Ayodhya News : इंटरनेशनल ह्यूमेन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउन्सिल की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही शानदार और भव्य तरीके से अयोध्या नगरी के एक होटल में शुरू हुआ। संस्था के चीफ डॉक्टर वीपी सिंह ने सबसे पहले आए हुए कवियों का सम्मान किया। जिसके बाद कवियों ने श्रीरामलला को एक से बढ़ कर एक रचनाएं समर्पित की। अपने सुन्दर काव्य पाठ से अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में गजेंद्र प्रियांशु, अमन अक्षर, शशि श्रेया, इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय, दमदार बनारसी, जित्तू भईया, ऋचा सिंह जैसे प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी भावभीनी और मंगल कविता पाठ से वातावरण को भक्तिमय तो किया ही साथ ही राममय भी कर दिया। महोत्सव में उस समय और चार चाँद लग गए जब दिल्ली से आये राम दरबार के कलाकरों ने भव्य और दिव्य झांकी प्रस्तुत की।

सन्तों ने भगवान श्रीराम के जीवन के प्रत्येक पहलुओं से परिचय कराया
हरिद्वार से आये जूना अखाड़े के गुरु मां कंचन जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी, महामडलेश्वर स्वामी विद्या चैतन्य गिरी, आचार्य राकेश गिरी महाराज, श्री श्री 1008 मोरारी दास महाराज, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष योगगुरु स्वामी संतोषानंद जी महाराज, महंत कृष्णदास जी महाराज ने भगवान श्री राम के जीवन के बारे में अपने विस्तृत विचार और ज्ञान प्रस्तुत किया। जिसके बाद रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में आपसी सद्भाव और उन्नति को बढ़ने के लिए गहन चिंतन किया गया। साथ ही देश को किस तरह से और मजबूत किया जाए, हमारा मानसिक और बौद्धिक  विकास किस तरह किया जाये इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

हमें अस्त्र शस्त्र उठाने में भी कुशलता हासिल करनी होगी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. वीपी सिंह की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने विदेशों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। कुछ लोग तो अपने देश में भी तिरंगा हाथ में उठाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जरुरत है कि हम लोग भी अस्त्र शस्त्र उठाने में भी कुशलता हासिल करें। कार्यक्रम में आकर बहुत ख़ुशी हुई। बड़े बड़े संत आये हुए हैं उनका आशीर्वाद मुझे पहले भी मिलता रहा है आज भी मिल रहा है। आने वाला समय हमारे देश का होगा।

रामायण की बातें जन जन तक कैसे पहुंचाएं
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है और हम विकसित बनने की और कदम बढ़ा चुके है। आयोजक डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव को आयोजित करने का हमारा सिर्फ एक ही मकसद है कि हम रामायण की जानकारियां, रामायण का ज्ञान, रामायण की बातें जन जन तक कैसे पहुंचाएं। और भगवान श्री राम के आदर्शों को किस तरह से हम आज के नौजवान युवा पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करें। अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव न सिर्फ एक कार्यक्रम है बल्कि यह देश के जन-जन की आवाज बनकर आने वाले समय में अब आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Also Read

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गले में फंसी राइफल की नली

2 Oct 2024 12:12 AM

अमेठी Amethi News :  CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गले में फंसी राइफल की नली

अमेठी के सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में साथी जवान और... और पढ़ें