Ayodhya News : कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने पर भड़के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, जानें क्या कहा...

कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने पर भड़के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, जानें क्या कहा...
UPT | श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास

Jul 28, 2024 00:09

कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलने की अनुमति दे दी है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद अब रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण के नाम से...

Jul 28, 2024 00:09

Ayodhya News/ Karnataka News: कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलने की अनुमति दे दी है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद अब रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण के नाम से जाना जाएगा। रामनगर जिले का नाम बदलने की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इसका ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कर्नाटक सरकार के फैसले का विरोध करते हुए नाराजगी जताई है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी  ने जताया विरोध 
रामनगर जिले का नाम बदलने और कर्नाटक सरकार के इस फैसले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "योगी आदित्यनाथ राम की परंपरा, सनातन की परंपरा के अनुसार नाम बदलते हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ढंग से नाम बदलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें राम का नाम अच्छा नहीं लगता। ऐसे लोग सनातन विरोधी हैं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर बीजेपी हमलावर है।

Also Read

केशव प्रसाद मौर्य बोले-बिल्ली की भाग से कभी-कभी छीटा टूटता है, समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी

20 Sep 2024 08:09 PM

अयोध्या अयोध्या में डिप्टी सीएम : केशव प्रसाद मौर्य बोले-बिल्ली की भाग से कभी-कभी छीटा टूटता है, समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां आईटीआई में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाइव प्रसारण में शरीक हुए। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की और पढ़ें