advertisements
advertisements

Ayodhya News : मंदिर बंद होने को लेकर फैली अफवाह, रामनवमी के बाद भी होंगे रामलला के दर्शन

मंदिर बंद होने को लेकर फैली अफवाह, रामनवमी के बाद भी होंगे रामलला के दर्शन
UPT | राममंदिर

Apr 14, 2024 00:43

रामनगरी अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। रामनवमी के बाद राममंदिर में रामलला के दर्शन बंद होने की अफवाहों को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से...

Apr 14, 2024 00:43

Ayodhya News : रामनगरी अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। रामनवमी के बाद राममंदिर में रामलला के दर्शन बंद होने की अफवाहों को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने शनिवार को दर्शन बंद करने की बात को महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि रोजाना एक लाख से अधिक राम भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए मंदिर को बंद करना संभव नहीं है। निर्माण कार्य भी तेज गति से कराया जा रहा है।

मंदिर बंंद होने की फैली अफवाह
दरअसल, चुनाव को देखते हुए प्रदेश में अफवाह फैली है कि 20 अप्रैल के बाद भगवान श्रीराम का दर्शन लोग नहीं कर पाएंगे। यानी मंदिर बंद हो जाएंगे।इसके बाद मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद ही मंदिर को खोला जाएगा। इस पर ट्रस्ट ने अपना पक्ष रखकर रामनवमी के बाद भी दर्शन जारी रहने की बात कही। डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि राम नवमी के मौके पर राम नगरी अयोध्या में इस बार लगने वाले मेला और आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिलकर तैयारी कर रहे हैं।

 17 अप्रैल को होना है मेला का समापन
इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार यानी 9 अप्रैल से शुरू रामनवमी मेला का समापन 17 अप्रैल को होना है। रामनवमी के दिन अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन के लिए करीब 25 लाख राम भक्त दर्शन करने के लिए यहां आने की संभावना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के साथ ही सफाई, स्वास्थ्य समेत सभी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र और अलग-अलग होल्डिंग एरिया एवं पार्किंग के स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगा कर गर्भगृह की सजीव प्रसारण की।

Also Read

डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

19 May 2024 11:03 PM

बाराबंकी Barabanki News :  डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जनपद में कल यानि सोमवार को 1701 मतदान केंद्रों के 2615 बूथ पर मतदान होगा.. और पढ़ें