Ayodhya News : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पहुंचे कुमारगंज यूनिवर्सिटी, प्रतिवर्ष चार करोड़ के बीज बिक्री सुनकर हुए गदगद

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पहुंचे कुमारगंज यूनिवर्सिटी, प्रतिवर्ष चार करोड़ के बीज बिक्री सुनकर हुए गदगद
UPT | केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कुमारगंज यूनिवर्सिटी का दौरा किया।

Oct 22, 2024 19:51

 केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर मंगलवार को आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले नरेंद्र उद्यान में...

Oct 22, 2024 19:51

Short Highlights
  • आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विकास कार्यों से हुए रूबरू।
  • यूनिवर्सिटी के शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की।

Ayodhya News : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर मंगलवार को आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले नरेंद्र उद्यान में स्थापित आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय के एनएसपी-6, डेयरी, सब्जी विज्ञान सहित विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर विश्वविद्यालय में हो रहे विकास कार्यों को परखा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने मंत्री को विवि के विकास कार्यों से मंत्री को अवगत कराया।



ये भी पढ़ें : Mirzapur News : पुलिस ने फ्लाइट वाले चोरों के गिरोह को पकड़ा, ऐसे देते थे घटना को अंजाम...

मंत्री ने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया 
नरेंद्र उद्यान में आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कृषि मंत्री ने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और फलदार पौधे भी लगाए। जिसके बाद शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की। केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव उनके पिता जी के मित्र थे इसलिए भी उनका इस कृषि विश्वविद्यालय से एक गहरा लगाव है। प्रति वर्ष 4 करोड़ से अधिक की बीज बिक्री सुनकर ख़ुशी जताई। कहा कि आज कृषि विवि खरीफ में 2 करोड़ 80 लाख और रबी की फसल में 1 करोड़ 75 लाख बीज की बिक्री कर रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, प्रसार, पशु, बीज एवं साफ-सफाई आदि के क्षेत्रों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है।उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं शोध के अलावा कृषि विश्वविद्यालय थारू जनजाति को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी बीमारियों में मदद कर रहा है यह दूसरों के लिए प्रेरणा है। मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि कृषि शिक्षा के प्रति पहले की अपेक्षा महिलाओं का भी लगाव तेजी के साथ बढ़ा है।

ये भी पढ़ें : Moradabad News : प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने जहर खाया, लेकिन भगवान ने भी नहीं सुनी...

10 एकड़ बंजर भूमि को बनाया गया खेती योग्य
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर प्रसन्नता जताई कि 10 एकड़ बंजर भूमि को खेती के योग्य बनाकर प्राकृतिक खेती की जा रही। जिस पर नैक में A++ प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान कुलपति ने प्रजेंटशन दिया। बताया कि ट्रेनिंग के लिए छात्रों को विदेश भेजा जा रहा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवं जिम की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संस्थानों से अबतक 70 एमओयू हुए हैं। छह लाख किसान कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़कर कृषि का कार्य कर रहे हैं।  इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक एवं वैज्ञानिक मौके पर मौजूद रहे।

Also Read

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर राहुल गांधी को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस के लोग आक्रोशित

23 Oct 2024 12:40 AM

अमेठी Amethi News :  गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर राहुल गांधी को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस के लोग आक्रोशित

लारेंस बिश्नोई बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में है, सलमान खान को धमकी देने के बाद अब लारेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर फेसबुक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को... और पढ़ें