दो घंटे में जमींदोज : अयोध्या में बड़ा बुलडोजर एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी गिराई

अयोध्या में बड़ा बुलडोजर एक्शन, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी गिराई
UPT | आरोपी सपा नेता की बेकरी को किया सील

Aug 03, 2024 14:53

योध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को सील कर दिया गया है। योगी सरकार ने बेकरी पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं

Aug 03, 2024 14:53

Ayodhya News : अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को सील कर दिया गया है। योगी सरकार ने बेकरी पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं। जैसे ही टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो वह तालाब किनारे की मिट्टी में धंस गया। इसके बाद कार्रवाई रुक गई। कुछ देर के बाद दूसरा बुलडोजर मंगवाया गया, जिसके बाद धवस्त की कार्रवाई फिर से शुरू की गई। बेकरी के पास प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप प्रकरण : आरोपी सपा नेता और उसके कर्मचारी को भेजा गया जेल, पुलिस चौकी भी शिफ्ट

सपा नेता के घर पर भी चलेगा बुलडोजर
सपा नेता ने भदरसा में तालाब की भूमि पर कब्जा कर एक बेकरी बना ली थी। अब भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार शाम को जिला प्रशासन ने आरोपी सपा नेता मोईद खान की संपत्तियों की मापी की। एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने बताया कि "बेकरी को अवैध मानते हुए सील कर दिया गया है और अब उसे ध्वस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी के निवास को भी गिराया जाएगा।"

सीएम के आदेश के बाद की कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद, बालिका से दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बेकरी में बनाए जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिकचंद ने जानकारी दी कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बेकरी को सील किए जाने के बाद उसके भीतर मौजूद सभी सामान बाहर निकाले जा रहे हैं।

यह है पूरा मामला
बताते चलें कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में बेकरी में नौकरी देने के नाम पर 16 साल की किशोरी को झांसे में लिया गया। इसके बाद उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। मामले में बेकरी कर्मचारी राजू (20) और मालिक सपा नेता मोईद खान (60) को नामजद किया गया। आरोप है कि मोईद खान ने अपने नौकर राजू के साथ मिलकर किशोरी के साथ गलत काम किया। इस दौरान राजू ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिर वीडियो की धमकी दिखाकर राजू ने किशोरी के साथ रेप किया और उसे धमकाने लगा। मोईद खान खुद को भदरसा का नगर अध्यक्ष बताता है।

पुलिस को बताई पूरी बात
पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को बताया कि रविवार को बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके पेट में दर्द उठने लगा। हम लोग जब बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद बेटी ने रोते हुए पूरी बात बताई। उसके साथ मोईद खान और राजू ने गलत काम किया है। वो लोग बेटी को लगातार धमकी देते थे। कहते थे किसी से कुछ कहा तो खैर नहीं। पीड़िता की मां ने कहा- हम लोग गरीब घर के हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन लोगों ने बेटी के साथ गलत काम किया। हमें न्याय चाहिए। पुलिस ने दबिश देकर मंगलवार को दोनों को उठाया।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News : गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले विधायक डॉ. अमित सिंह, फिर मुख्यमंत्री से मिलवाया

मुकदमा दबाने की कोशिश

सपा नेता व उसके बेकरी कर्मचारी को मंगलवार देर शाम ही पुलिस ने गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद सक्षम कोर्ट में पेश कर दिया था जिसके बाद गैंगरेप के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में, बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी से समझौता करने का दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन और दो सपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, भरतकुंड पिपरा के निवासी रामसेवक दास ने आरोप लगाया कि चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने रात लगभग 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती दुष्कर्म की पीड़िता के परिजनों पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव डालने का प्रयास किया।

Also Read

पुलिस ने अजय यादव के पैर में मारी गोली, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

20 Sep 2024 10:41 AM

सुल्तानपुर सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और एनकाउंटर : पुलिस ने अजय यादव के पैर में मारी गोली, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

सुल्तानपुर की ज्वेलरी शॉप में डकैती के एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है। और पढ़ें