बदलता उत्तर प्रदेश : काशी और प्रयागराज में गंगा की लहरों में बीच होगा वाटर लेजर शो, प्रचीनता और इतिहास की मिलेगी जानकारी

काशी और प्रयागराज में गंगा की लहरों में बीच होगा वाटर लेजर शो, प्रचीनता और इतिहास की मिलेगी जानकारी
UPT | काशी और प्रयागराज में गंगा की लहरों में बीच होगा वाटर लेजर शो

Sep 20, 2024 10:58

काशी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए विशेष वाटर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो के लिए काशी में 17.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें से पहली...

Sep 20, 2024 10:58

Varanasi News : काशी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए विशेष वाटर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो के लिए काशी में 17.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें से पहली किश्त के रूप में 3 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

जयवीर सिंह ने बताया...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यूरोपीय देशों में वाटर लेजर शो बेहद लोकप्रिय है। इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए काशी में भी ऐसा शो आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना है। 


गंगा की लहरों में बीच होगा वाटर लेजर शो
इस शो के दौरान पर्यटक गंगा और यमुना की लहरों के साथ दृश्य और ध्वनि का अद्वितीय अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। काशी में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। जो विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती, गंगा घाट, सारनाथ जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण करते हैं। वाटर लेजर शो के माध्यम से काशी की प्राचीनता, संस्कृति और इतिहास की जानकारी भी पर्यटकों को प्रदान की जाएगी।

प्रयागराज में भी होगा आयोजन
प्रयागराज में भी इस शो का आयोजन किया जाएगा। जहाँ पर्यटक यमुना के दर्शन के साथ महाकुंभ के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। महाकुंभ-2025 का आयोजन चार महीने बाद होने जा रहा है। जिसमें लगभग 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस महाकुंभ के लिए स्नान, ध्यान, भ्रमण और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है और वाटर लेजर शो इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक नया अनुभव प्रस्तुत करेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। वाटर लेजर शो का उद्देश्य काशी और प्रयागराज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करना और पर्यटकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।

Also Read