Barabanki News :  राजस्व लेखपाल को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

राजस्व लेखपाल को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
UPT | आरोपी लेखपाल

Jun 11, 2024 20:05

सरकार भ्रष्टाचार पर कितना ही लगाम क्यों ना लगा ले, लेकिन सरकारी मुलाजिम भ्रष्टाचार के नए-नए पैतरे अपना ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही आज बाराबंकी मेंदेखने को मिला, जहां पर एक लेखपाल को घूस लेते रंगे...

Jun 11, 2024 20:05

Barabanki News (आलोक श्रीवास्तव) : सरकार भ्रष्टाचार पर कितना ही लगाम क्यों ना लगा ले, लेकिन सरकारी मुलाजिम भ्रष्टाचार के नए-नए पैतरे अपना ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही आज बाराबंकी मेंदेखने को मिला, जहां पर एक लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला
मामला डीएम आवास के सामने का है। जहां पर साई होटल पर लेखपाल मनोज सिंह किसी काम को लेकर के पीड़ित पर लगातार घूस लेने का दबाव बना रहा था और घूस ले रहा था। इसके बाद आज होटल पर ही पीड़ित ने आरोपी लेखपाल को पैसे दिए। हालांकि, वहां पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगर कोतवाली ले आई। जहां पर पुलिस और एंटी करप्शन टीम मिल करके उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रहे हैं।

सरकारी कर्मचारियों में भय व्याप्त
फिलहाल अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है कि किस मामले में पीड़ित से रिश्वत ले जा रही थी। कितनी रिश्वत अब तक ली जा चुकी है। आरोपी लेखपाल मनोज कुमार सिंह नवाबगंज तहसील के भयारा गांव में तैनात थे। लेखपाल पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद अब सरकारी कर्मचारियों में एक भय व्याप्त है। फिलहाल जनपद में भ्रष्टाचार की जड़े गहरी हैं। और एक दो पर कार्रवाई से भ्रष्टाचार का मामला रुकने वाला नहीं है। ऐसे में कहीं ना कहीं जिम्मेदारों को कड़े कदम उठाने होंगे और सरकार को भी भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए बाकायदा सख्ती बरतनी होगी।

Also Read

फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस  लेने की मांग

7 Sep 2024 09:45 PM

अयोध्या पांच साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी का मामला : फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस लेने की मांग

अयोध्या में लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों पर 5 साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अयोध्या कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। और पढ़ें