बाराबंकी पहुंचे भूपेंद्र चौधरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर साधा निशाना
UPT | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Sep 08, 2024 13:48

भूपेंद्र चौधरी ने बाराबंकी के अब्दुल्लापुर गांव में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया...

Sep 08, 2024 13:48

Short Highlights
  • बाराबंकी पहुंचें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
  • भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Barabanki News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बाराबंकी के अब्दुल्लापुर गांव में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। भूपेंद्र चौधरी ने स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के लक्ष्य और योजनाओं पर चर्चा की।

कांग्रेस पर साधा निशाना
भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। हालांकि, उनका आरोप था कि राहुल गांधी की पार्टी ने विभिन्न परिस्थितियों में संविधान का दुरुपयोग किया है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।



2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य
इसके अलावा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाए। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और 140 करोड़ नागरिक इस विकास यात्रा में प्रधानमंत्री के साथ हैं।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल
वहीं इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता भी शामिल हुए, जैसे कि जिला प्रभारी और एमएलसी अवनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, प्रदेश महामंत्री संजय राय, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत। इन नेताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और भाजपा के संदेश को फैलाने में योगदान किया।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा : पुल नंबर 2 पर लगी आग, 10 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया नियंत्रण

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें