Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग
UPT | विसर्जन के लिए जाते लोग

Sep 16, 2024 22:55

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन...

Sep 16, 2024 22:55

Barabanki News : जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया था जिसका आज 16 9.2024 को विसर्जन किया गया। यह विसर्जन शिवम सिंह के आवास से भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर नएपुरा घाट पर विसर्जन किया गया।



इस विसर्जन में हजारो हिंदू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा डीजे की धुन पर लोग झूमते गाते हुए जय श्री राम के नारे लगाते रहे। यह  विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ, किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई तथा इस विसर्जन में पुलिस फोर्स कड़ी सुरक्षा में लगी रही।

ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश रावत एवं हिंदू राष्ट्र शक्ति देश धर्म देवालय के संस्थापक मृत्युंजय सिंह व हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अननु, विजय वर्मा, राजेश वर्मा, संदीप यादव, रोहित गुप्ता, नरेंद्र कुमार, आनंद तिवारी आदि लोग इस विसर्जन में मौजूद रहे

Also Read

मंडलीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष चुने गए इं. हरिनाथ यादव

18 Sep 2024 07:32 PM

अयोध्या Ayodhya News : मंडलीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष चुने गए इं. हरिनाथ यादव

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अयोध्या का मंडल अधिवेशन बुधवार को साकेत सदन ने संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष, सचिव आदि पदों पर चुनाव हुआ। और पढ़ें