चुनाव से पहले जनपद में भाजपा में घमासान : पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान BJP जिला कार्यकारिणी सदस्य रन बहादुर सिंह राणा ने दिया इस्तीफा

पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान BJP जिला कार्यकारिणी सदस्य रन बहादुर सिंह राणा ने दिया इस्तीफा
UPT | विरोध करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Apr 15, 2024 20:46

पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य रन बहादुर सिंह राणा ने सभी पदों से दिया इस्तीफा मंडल अध्यक्ष पर लगाया उपेक्षा का आरोप…

Apr 15, 2024 20:46

Barabanki News : बाराबंकी में चुनाव से पहले भाजपा संगठन में घमासान शुरू हो गया है। भाजपा के पुराने सक्रिय सैकड़ों पदाधिकारीयों ने मंडल अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बाराबंकी में मंडल अध्यक्ष के विरोध में सैकड़ों पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं। भाजपा के पुराने सक्रिय पदाधिकारियों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर एकराय होकर मण्डल अध्यक्ष के विरुद्ध बिगुल फूंक दिया है। जहां एक तरफ 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार पूरे चरम पर है। तो वहीं बाराबंकी में भाजपा में दो गुटों को लेकर घमासान शुरू हो गया है।

पुराने सक्रिय दर्जनों बूथ अध्यक्षों को पद से हटाने पर हुआ बवाल
         दरअसल यह पूरा मामला 272 विधानसभा हैदरगढ़ क्षेत्र का है। यहां पर सुबेहा मण्डल के पुराने सक्रिय दर्जनों बूथ अध्यक्षों को पद से हटा दिया गया है। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों ने लामबंद होकर आपात कालीन बैठक आयोजित की तो वहीं दूसरी तरफ सभी पुराने पदाधिकारियों ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम सागर मौर्य के ऊपर लगातार 4 वर्षों से उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मण्डल अध्यक्ष को हटाये जाने व सभी का मान सम्मान वापस दिलाए जाने की मांग जिला नेतृत्व से की है।आपको बता दें कि दिनांक 14 अप्रैल देर रात जोंधी गांव स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य रन बहादुर सिंह राना के दरवाजे पर रन बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों द्वारा एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। जिसमें लगभग सैकड़ों बूथ स्तर के सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में रन बहादुर सिंह राना द्वारा अपने सभी पदों और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा की घोषणा करते करते भावुक हो गए और कहा कि आज इस्तीफा देते हुए हमें बहुत दर्द हो रहा है। कि हम लोगों ने उस समय रात दिन एक कर यह संगठन खड़ा किया था जब ये सब नई भाजपा बनाने वाले चंद लोग भाजपा का नाम लेने में शर्म खाते थे ।और विरोध करते थे और आज उन्हीं लोगों द्वारा हमारे सभी पुराने साथी सक्रिय पदाधिकारियों को किनारे किया जा रहा है ।ये लोग संगठन को मजबूत नहीं संगठन को समाप्त करने की साज़िश रच रहें हैं। राण बहादुर सिंह ने कहा कि आज दर्जनों की संख्या में सक्रिय बूथ अध्यक्षों को हटाया गया है। उन्हीं लोगों के समर्थन में मैं आज पूर्ण रूप से बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

बाराबंकी जाकर करेंगे प्रदर्शन
  इस पूरे घटनाक्रम पर अगर जिला नेतृत्व समय रहते चेता नहीं तो इसका खामियाजा आने वाले दिनों में भाजपा प्रत्याशी को भुगतना पड़ सकता है। राणा सिंह ने घोषणा करते हुए कहा जब तक हमारे सभी पुराने सक्रिय पदाधिकारीयों को वापस बुलाकर सभी का मान सम्मान नहीं लौटाया जाता है। तब तक हम भाजपा में वापसी नहीं करेंगे और दूसरी किसी पार्टी में भी हम लोग जाएंगे भी नहीं जिस पर सभी उपस्थित पदाधिकारीयों ने राणा सिंह का पुरजोर समर्थन किया और कहा यदि समय रहते जिला नेतृत्व संज्ञान नहीं लेता है तो हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय बाराबंकी पर जाकर प्रदर्शन करेंगे।आपको बता दे की चुनाव से सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विरोध में नजर आ रहे हैं जिसका आने वाले चुनाव में साफ तौर पर प्रभाव पड़ेगा।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें