Barabanki News : राज्यमंत्री के गांव में चार बच्चों की मां का मर्डर, जानें क्या है वारदात के पीछे की कहानी 

राज्यमंत्री के गांव में चार बच्चों की मां का मर्डर, जानें क्या है वारदात के पीछे की कहानी 
UPT | महिला के मर्डर के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

Oct 10, 2024 11:54

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के पैतृक गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को...

Oct 10, 2024 11:54

Barabanki News : उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के पैतृक गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वीआईपी गांव में मर्डर
असन्द्रा थाना क्षेत्र के नसीपुर गांव में बुधवार देर शाम शौच के लिए गई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। मामला उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश शर्मा के पैतृक गांव का है। कुछ ही दूरी पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत का पेट्रोल पंप भी है। कुछ ही दूरी पर पूर्व सांसद रामसागर रावत व पूर्व विधायक राम मगन रावत का भी आवास है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, नसीपुर गांव निवासी रामसुमिरन की पत्नी संगीता (42) देर शाम घर से बाहर निकली थीं। काफी देर तक जब महिला घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। महिला को ढूंढते हुए परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां पर संगीता का शव पड़ा था। उनके चेहरे और गर्दन पर घाव थे और आसपास की फसल भी गिरी हुई मिली। हमलावर ने गर्दन और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से कई प्रहार किए थे। महिला के अस्त व्यस्त कपड़े और खेत की उखड़ी फसल से लग रहा है कि हमलावर और संगीता के बीच काफी संघर्ष हुआ होगा। संगीता 4 बच्चों की मां थी। घटना की जानकारी के बाद देर रात माैके पर असंद्रा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि गांव में एक मुंडन संस्कार था। उनको लगा कि शायद संगीता मुंडन संस्कार में गई होगी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

पड़ताल कर रही है पुलिस
इस बाबत असन्द्रा थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। परिजनों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। वही राज्यमंत्री सतीश शर्मा और हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली है।

Also Read

सड़क सुरक्षा के तहत शिविर का किया आयोजन, जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

10 Oct 2024 06:09 PM

बाराबंकी बाराबंकी में चालकों के स्वास्थ्य की जांच : सड़क सुरक्षा के तहत शिविर का किया आयोजन, जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

बाराबंकी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 55 व्यावसायिक वाहन चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया... और पढ़ें