Barabanki News : सड़कों के लोकार्पण में भाजपा पर जमकर बरसे सपा विधायक, जानें क्या कहा... 

सड़कों के लोकार्पण में भाजपा पर जमकर बरसे सपा विधायक, जानें क्या कहा... 
UPT | सड़क का लोकार्पण करते सदर विधायक।

Jul 10, 2024 15:29

पिछले सात वर्षों में प्रदेश की बीजेपी सरकार में सिर्फ जनता जनार्दन के साथ केवल लूट की जा रही है। राज्य सरकार के नेता और मंत्री के इशारे पर अफसर जनता को लूट रहे हैं। यह बात विकास खंड बंकी...

Jul 10, 2024 15:29

Barabanki News : पिछले सात वर्षों में प्रदेश की बीजेपी सरकार में सिर्फ जनता जनार्दन के साथ केवल लूट की जा रही है। राज्य सरकार के नेता और मंत्री के इशारे पर अफसर जनता को लूट रहे हैं। यह बात विकास खंड बंकी की ग्राम भूलभुलपुर, खुर्माबाद, कटरा, मिर्जापुर, मिश्रीपुर, पहलीपार में विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही।

राज्य में अराजकता का माहौल 
विधायक धर्मराज ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का कुचक्र रचा है, जिसके तहत प्रदेश के युवाओं को उनके हक और अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। राज्य के अंदर अराजकता का माहौल है, जिससे आमजन त्रस्त है। रोजगार का झूठा झांसा देकर प्रदेश सरकार ने हर मोर्चे पर राज्य के छात्रों और युवाओं को ठगने का काम किया है। देश और प्रदेश की सरकार ने हर परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को तार तार कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर परीक्षा के पेपर लीक किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा से बेरोजगारों की लड़ाई लड़ी है और आज देश का बेरोजगार हम सब के साथ है।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों राम भरोसे वाल्मीकि, कमलेश रावत आदि द्वारा फीता कटवाकर सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बंकी ब्लॉक प्रमुख आशा यादव, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, विनय यादव, सुशील यादव, राम समुच यादव, कामता प्रसाद यादव, विनोद यादव प्रधान, अखिलेश यादव, राहुल वाल्मीकि, अजय रावत, सचिन कुमार, प्रवेश रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Read

अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

23 Oct 2024 02:50 PM

अमेठी राहुल गांधी को जाने मारने की धमकी : अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

कुछ दिनों पहले रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी भरा पोस्ट फेसबुक किया गया था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ उसका महिमामंडन भी था। अब इस मामले में अमेठी के मुंशीगंज थाने में शिकायत दी गई है। और पढ़ें