पीडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन : सपा नेता बोले- अखिलेश यादव के विकास कार्यों को आज भी याद कर रही जनता 

सपा नेता बोले- अखिलेश यादव के विकास कार्यों को आज भी याद कर रही जनता 
UPT | कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Mar 09, 2024 20:22

समाजवादी पार्टी, इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को फॉरएवर लॉन सआदतगंज में हुआ। सम्मेलन में पीडीए नेताओं के निशाने पर सिर्फ भाजपा सरकारें रहीं

Mar 09, 2024 20:22

Ayodhya News : समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को सआदतगंज में हुआ। सम्मेलन में पीडीए नेताओं के निशाने पर सिर्फ भाजपा सरकारें रहीं। 

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विकास का कार्य किया जनता आज भी याद कर रही है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता ने इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद को चुनाव जिताकर केंद्र की सत्ता पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

भाजपा सरकार में पिछड़े और दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न 
विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े और दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को नौकरी न देना पड़े इससे पहले पेपर लीक हो जाता है। लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन के तहत सरकार बनेगी। 

पीडीए को साथ लेकर जीतेंगे लोकसभा चुनाव : पारसनाथ
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए को साथ लेकर चुनाव जीतेंगे। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, रूश्दी मियां ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में जो भी विकास कार्य चल रहे थे वर्तमान सरकार ने उसे बंद कर दिया। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि इस बार फैजाबाद से पीडीए को साथ लेकर हम लोग चुनाव जीतेंगे। बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से आम जनता परेशान है उससे निजात चाहती है। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है। 

गठबंधन प्रत्याशी को चुनाव जीतने का लिया संकल्प
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत हासिल होगी। सपा जिला प्रवक्ता बलराम यादव ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक सभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने चुनाव जिताने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद राम सागर रावत, वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, छोटेलाल यादव, अनूप सिंह, हामिद जाफर मीसम, बलराम यादव, अमित प्रसाद, राहुल सिंह, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, रेनू वर्मा, राशिद सलीम घोषी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति, रितेश सिंह, हर्षवर्धन कोरी, दिलीप वर्मा, रामजी वर्मा, अवधेश गोस्वामी, रेनू राय, राशिद जमील, राजू वर्मा, सूरज निषाद, अफसर रजा रिजवी, खामा यादव, अजय रावत, मोसिम खान, केके पटेल, कमलासन पाण्डेय, जेपी यादव, रिक्की यादव, जब्बार अली, महेन्द्र यादव, आभाष यादव, सरफराज नसरूल्लाह, जगदीश यादव, राजेन्द्र सिंह, बबीता श्रीवास्तव, नागेश्वर कोरी, कौशल यादव, जग्गू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
 

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें