Ayodhya News : फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के 302 शक्ति केंद्रों के व्यस्ततम स्थानों पर होगी भाजपा की नुक्कड़ सभाएं

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के 302 शक्ति केंद्रों के व्यस्ततम स्थानों पर होगी भाजपा की नुक्कड़ सभाएं
UPT | भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक की।

Apr 08, 2024 18:44

फैजाबाद लोकसभा के 302 शक्ति केंद्रों के व्यस्ततम स्थानों पर सभाएं की जाएंगी। नुक्कड़ सभाओं में पार्टी के 45 प्रखर वक्ताओं को नियुक्त किया गया है।

Apr 08, 2024 18:44

Short Highlights
  • नुक्कड़ सभाओं में पार्टी के 45 प्रखर वक्ताओं को नियुक्त किया गया
  • कानून व्यवस्था में हुए परिवर्तन को जनता के साथ करें साझा
Ayodhya News : लोकसभा चुनाव प्रचार को चरम पर पहुंचने के लिए भाजपा रणनीतिक रूप से तैयार हो गई है। इसके लिए बड़े स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी। फैजाबाद लोकसभा के 302 शक्ति केंद्रों के व्यस्ततम स्थानों पर सभाएं की जाएंगी। नुक्कड़ सभाओं में पार्टी के 45 प्रखर वक्ताओं को नियुक्त किया गया है। सभाओं के स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। सभाओं के वक्ताओं की कार्यशाला लोकसभा चुनाव कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यशाला में सभाओं में संबोधन के विषय के बारे में मंथन किया गया। 

फैजाबाद लोकसभा संयोजक डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के दौरान पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जनता को बताना है। सभाओं के दौरान जनधन खाता, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामूहिक विवाह योजना जैसे योजनाओं की चर्चा करनी है। कानून व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों तथा अब के परिवर्तन के बारे में बताना है। 
धारा-370, ट्रिपल तलाक, सीएए जैसे राष्ट्रीय विषयों पर होगी चर्चा

लोकसभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पिछली सरकारों तथा मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलाव के बारें में जनता को बताएं। जिस क्षेत्र में सभा का आयोजन हो वहां के स्थानीय विकास के आकड़ों को वक्तागण तैयार कर लें। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सभाओं का स्थल चयन के लिए स्थानीय कार्यकर्ता से चर्चा कर लें। शक्ति केंद्र के सबसे व्यस्त स्थान पर ही सभा का आयोजन किया जाए। महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभाओं के दौरान धारा-370, ट्रिपल तलाक, सीएए जैसे राष्ट्रीय विषय की चर्चा अवश्य करें। देश की सुरक्षा को लेकर एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद का खात्मा, देश की सुरक्षा तथा जी-20 जैसे विषयों को लोगों के साथ साझा करें।

कार्यशाला में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, मणीन्द्र पांडेय, रामू प्रियदर्शी, अशोक कसौधन, अभिषेक मिश्र, आलोक कुमार सिंह रोहित, जर्नादन मौर्या, शोभनाथ वर्मा, गोकरन द्विवेदी, डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

Also Read

पुलिस ने अजय यादव के पैर में मारी गोली, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

20 Sep 2024 10:41 AM

सुल्तानपुर सुल्तानपुर डकैती कांड में एक और एनकाउंटर : पुलिस ने अजय यादव के पैर में मारी गोली, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

सुल्तानपुर की ज्वेलरी शॉप में डकैती के एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है। और पढ़ें