Ayodhya News : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय बोले -इंदिरा गांधी राष्ट्र माता, देश के लिए दी प्राणों आहुति

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय बोले -इंदिरा गांधी राष्ट्र माता, देश के लिए दी प्राणों आहुति
UPT | मिल्कीपुर में कांग्रेस का सम्मेलन हुआ।

Oct 16, 2024 19:04

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं के निशाने पर भाजपा सरकार रही

Oct 16, 2024 19:04

Short Highlights
  • मिल्कीपुर में कांग्रेस ने आयोजित किया संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन
  • सभी नेताओं के निशाने पर रही भाजपा सरकार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Ayodhya News : मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में भाजपा सरकार की विफलताओं को जोर-शोर से उठाया गया और कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तिराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला करते हुए संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसियों को एकजुट होने का संदेश दिया।

2024 का उपचुनाव 2027 के चुनाव का पूरे देश को देगा एक संदेश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में स्व. इंदिरा गांधी को राष्ट्रमाता से भी बढ़कर बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने इंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने अन्य क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के साथ मिलकर इस गठबंधन को मज़बूत किया है। पाण्डेय ने कहा कि उपचुनाव की 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलनी चाहिए, जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक सकारात्मक संकेत जाएगा।

हम अयोध्या आते हैं और रामलला, हनुमानजी का दर्शन भी करते हैं : अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस के नेता अयोध्या नहीं आते, जबकि उन्होंने मकर संक्रांति पर सरयू में स्नान किया और रामलला व हनुमान गढ़ी के दर्शन भी किए। अजय राय ने कहा कि प्रदेश में यह कांग्रेस का आठवां संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन है। उन्होंने भाजपा पर अयोध्या में हुए अपराधों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार की नाकामी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अयोध्या में भाजपा नेताओं और बाहरी लोगों ने जमीनों पर कब्जा किया है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।

मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव को टालना चाहते हैं, लेकिन टाल नहीं पाएंगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने मिल्कीपुर में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले 10 वर्षों में गरीबों के लिए कोई नई योजना नहीं ला पाई और केवल झूठे वादों से वोट हासिल करती है। सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली भाजपा केवल अम्बानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों की मदद करती है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, महासचिव मनोज गौतम सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे, जिन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

Also Read

राम की पैड़ी से मार्किंग प्रक्रिया का श्रीगणेश, 28 लाख दीयों को बिछाने का है लक्ष्य

16 Oct 2024 09:46 PM

अयोध्या अयोध्या में दीपोत्सव : राम की पैड़ी से मार्किंग प्रक्रिया का श्रीगणेश, 28 लाख दीयों को बिछाने का है लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अयोध्या में आयोजित होने वाला दीपोत्सव इस बार आठवीं बार कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है। 30 अक्टूबर को होने वाले मुख्य आयोजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। और पढ़ें